विकास के अगले दौर में एमवे इंडिया ने बढ़ाया स्टोर्स का दायरा, डिस्ट्रीब्यूटर्स और ग्राहकों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर
Spread the love ग्लोबल प्रेसिडेंट और सीईओ माइकल...
Spread the love ग्लोबल प्रेसिडेंट और सीईओ माइकल...
Spread the loveइंदौर। कहते हैं प्रतिभा उम्र की...
Spread the loveइंदौर। डॉ. दादू महाराज संस्थान के...
रायपुर, 7 जुलाई। छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चूका है। प्रदेश के कई इलाकों में पिछले चार-पांच दिनों से लगातार बारिश हो रही।आज साेमवार सुबह से ही राजधानी रायपुर समेत अनेक शहरों में जोरदार बारिश हो रही है। बीते 24 घंटों में सरगुजा और बिलासपुर संभाग के अधिकांश जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई।मौसम विभाग के मुताबिक, सात और आठ जुलाई को मध्य छत्तीसगढ़ के लिए रेड अलर्ट और रायपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन दो दिनों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में अति भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने अलगे तीन घंटों में कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा (30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार ) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।जबकि वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली में येलो अलर्ट जारी किया है ।कई जिलों में आकाशीय बिजली व तेज हवा की स्थिति बन गई है। दो दर्जन से अधिक जिलों के लिए वज्रपात व गरज-चमक के साथ वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर सूरतगढ़, सिरसा, दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, डाल्टनगंज, बांकुरा, दीघा और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उसके आसपास बन गया है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर अगले दो दिनों में पहुंचने की संभावना है।इसके अलावा एक द्रोणिका उत्तर पूर्व अरब सागर से गंगेटिक पश्चिम बंगाल में स्थित निम्न दाब के क्षेत्र तक, उत्तर गुजरात, मध्य मध्य प्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़, दक्षिण झारखंड होते हुए 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
पिछले 24 घंटों में सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा हुई।वहीं एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हुई। इस दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस माना और जगदलपुर में जबकि सबसे कम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया है ।
