छत्तीसगढ़ में बारिश से राहत के आसार,आज से घटेगी बारिश की तीव्रत,17 जिलों में हल्की बारिश की संभावना
Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ में दो दिन...
Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ में दो दिन...
Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज...
Spread the loveरायपुर। राजधानी से एक दिल दहला...
बलरामपुर, 7 जुलाई । भाजपा जिला बलरामपुर द्वारा रविवार देर शाम को पार्टी कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम भाजपा के संकल्प से सिद्धि तक अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। जयंती कार्यक्रम में जिलेभर से भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोपाल कृष्ण मिश्रा उपस्थित रहे। मंच पर भाजपा जिला महामंत्री दीनानाथ यादव, ओबीसी आयोग के सदस्य एवं कार्यक्रम संयोजक कृष्णा गुप्ता, सह संयोजक मुकेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी, अजित सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष लोधीराम एक्का, अजय यादव सहित मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन संकल्प से सिद्धि तक अभियान के जिला सह-संयोजक भानुप्रकाश दीक्षित ने किया। उन्होंने बताया कि, यह अभियान विगत दो माह से जिलेभर में विभिन्न आयोजनों के माध्यम से संचालित हो रहा है। संगोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उन्हें एक प्रखर राष्ट्रवादी, महान शिक्षाविद, ओजस्वी वक्ता और दूरदर्शी राजनेता बताया
