संसाधनों की कमी अब पढ़ाई में बाधा न बने, इसी सोच के साथ शुरू हुई ‘संभव’ पहल
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love*मुंबई*कोमल नाहटा अब ज़ी स्टूडियोज़ के...
Spread the loveमुंबई, हिंदी सिनेमा हाल के समय...
रायपुर 7 जुलाई। बर्मिंघम के एजबेस्टन ग्राउंड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 336 रन से हराया। इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। भारत की जीत पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीती देर रात ट्वीट कर टीम इंडिया को शानदार जीत की बधाई दी है।
मुख्यमंत्री साय ने एक्स पर लिखा है – “बर्मिंघम के बब्बर शेर” टीम इंडिया को शानदार जीत की बधाई। एजबेस्टन के मैदान पर इंग्लैंड को हराकर एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दूसरे मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है। यह जीत भारतीय क्रिकेट के जज्बे, धैर्य और कौशल की गवाही देती है। हर खिलाड़ी ने मैदान पर जो संघर्ष और समर्पण दिखाया है, वह प्रेरणादायक है। टीम इंडिया को इस ऐतिहासिक जीत के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
