पहला प्यार दूसरी बार’ का नया गाना ‘ज़ुल्मी’ रिलीज़, अपनी धुन पर थिरकने को मजबूर कर देगा यह धमाकेदार पार्टी ट्रैक
Spread the loveमुंबई, रोमांटिक गानों ‘प्यार मांगा है...
Spread the loveमुंबई, रोमांटिक गानों ‘प्यार मांगा है...
Spread the loveफिल्म की शूटिंग 2027 की शुरुआत...
Spread the loveशुरुआती सफलता के बाद अमित त्रिवेदी...
नई दिल्ली, 5 जुलाई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के संभल में शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने प्रत्येक मृतक परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “उत्तर प्रदेश के संभल में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख हुआ। दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के संभल जिले के जुनावई थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को सड़क हादसे में दूल्हा सहित 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब जुनावई थाना क्षेत्र के हरगोविंदपुर निवासी सूरज (24) की बारात बदायूं के लिए निकल रही थी। कार में दूल्हा सूरज के साथ उसकी भाभी आशा (26), भतीजा विष्णु (06), भतीजी ऐश्वर्या (02) के अलावा अन्य लोग बैठे थे। कार की तेज रफ्तार के कारण चालक स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू कार जनता इंटर कालेज की दीवार से जा टकराई।
