इंदौर के सबसे बड़े गरबा आयोजनों में शामिल होगा ‘ढोली तारा 5.0’, दोगुने क्षेत्र में सजेगा गरबा का भव्य मंच
Spread the loveइंदौर। नवरात्रि के रंग में रंगने...
Spread the loveइंदौर। नवरात्रि के रंग में रंगने...
Spread the loveलॉन्च ऑफर- जीरो लॉगिन फीस और...
Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा...
इंदौर। नवरात्रि के रंग में रंगने के लिए शहर तैयार है और इसी बीच गरबा प्रेमियों के लिए ‘ढोली तारा 5.0’ एक बड़े और खास आयोजन के रूप में सामने आ रहा है। 11 से 20 अक्टूबर तक एसेन्शिया लक्ज़री होटल में होने वाले इस दस दिवसीय गरबा महोत्सव में हर दिन अलग थीम और अलग अंदाज देखने को मिलेगा। बी3, डब्ल्यूआईसी (WIC) द्वारा आयोजित इस आयोजन को इस बार पिछले वर्ष की तुलना में और बड़े स्तर पर तैयार किया गया है।आयोजन की सबसे बड़ी खासियत इस बार गरबा के लिए तैयार किया गया दोगुना बड़ा क्षेत्र है। आयोजकों की ओर से पिछले आयोजन की तुलना में इस बार अधिक विस्तृत स्थान तैयार किया गया है, जिससे बड़ी संख्या में गरबा प्रेमी खुले और सुविधाजनक माहौल में गरबा का आनंद ले सकेंगे। आयोजन स्थल पर बारिश से सुरक्षा के लिए विशाल मंडप भी तैयार किया गया है।ढोली तारा 5.0 में माता जी की स्थापना की जाएगी और पूरे 10 दिनों तक विधि-विधान से सेवा-पूजा चलेगी।सुरक्षा और व्यवस्था के मामले में इसे विशेष रूप से परिवार और महिलाओं/लड़कियों के लिए सुरक्षित परिसर के रूप में तैयार किया गया है। यहाँ सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे, जिनमें शामिल हैं:50 से भी अधिक बाउंसर30 से भी अधिक सिक्योरिटी गार्डसीसीटीवी (CCTV) कैमरों से निगरानी200 से अधिक लोगों की मैनेजमेंट टीमवाहनों के लिए पर्याप्त और विशाल पार्किंग व्यवस्थाइन बेहतरीन इंतजामों के कारण ही यह आयोजन इंदौर का सबसे तेजी से बढ़ता हुआ और लोकप्रिय गरबा उत्सव साबित हो रहा है।ढोली तारा 5.0 में दस दिनों तक दस अलग-अलग विषय और अलग-अलग उत्सवी माहौल देखने को मिलेगा। यहाँ श्रद्धालु और गरबा प्रेमी पारंपरिक गरबा संगीत पर थिरकते हुए उत्सव का भरपूर आनंद ले सकेंगे। वहीं इंदौर के पसंदीदा खान-पान के ब्रांड भी आयोजन में लोगों के लिए अपने स्वाद की खास पेशकश लेकर मौजूद रहेंगे।दस दिनों तक चलने वाला यह आयोजन सिर्फ गरबा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि संगीत, नृत्य, खान-पान और उत्सवी माहौल के साथ लोगों को एक संपूर्ण नवरात्रि अनुभव देने की तैयारी है। परिवारों और गरबा प्रेमियों के बीच इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।11 अक्टूबर से शुरू होने वाला ‘ढोली तारा 5.0’ शाम 7:00 बजे से शुरू होगा और 20 अक्टूबर तक चलेगा। दोगुने बड़े गरबा क्षेत्र, पर्याप्त पार्किंग और दस अलग-अलग थीम के साथ इस बार यह आयोजन इंदौर के प्रमुख गरबा आयोजनों में अपनी खास पहचान बनाने की तैयारी में है।
