जैन सोशल ग्रुप वर्धमान परिवार का श्रीलंका दौरा संपन्न
Spread the loveकैंडी, नुवारा इलिया ,बेंटोटा और कोलंबो...
Spread the loveकैंडी, नुवारा इलिया ,बेंटोटा और कोलंबो...
Spread the loveचेन्नई, 11 अक्टूबर २०२६: औद्योगिक अवसंरचना,...
Spread the love जाने-माने दूरसंचार सेवा प्रदाता वी...
कैंडी, नुवारा इलिया ,बेंटोटा और कोलंबो के धार्मिक , ऐतिहासिक व प्राकृतिक सौंदर्य को निहारा
इंदौर ( प्रोफेसर सतीश चोपड़ा ) जैन सोशल ग्रुप वर्धमान परिवार द्वारा हाल ही में अंतरराष्ट्रीय सदभावना एवं पारिवारिक भ्रमण के तहत श्रीलंका के प्रमुख पर्यटन स्थलों की अविस्मरणीय यात्रा संपन्न की गई। ग्रुप के अध्यक्ष नरेन्द्र दलाल और सचिव प्रो. सतीश चोपड़ा ने बताया की इस बहुप्रतीक्षित दौरे में समूह के सदस्यों ने श्रीलंका की समृद्ध धार्मिक , सांस्कृतिक धरोहर, ऐतिहासिक स्थलों और प्राकृतिक छटा का आनंद लिया।यात्रा के दौरान दल ने जैन अहिंसा केन्द्र ( हाउस मंदिर) , ऐतिहासिक और आध्यात्मिक नगर केंडी में विश्व विख्यात बौद्ध तीर्थ (टेम्पल ऑफ द टूथ) के दर्शन कर शांति और अहिंसा का संदेश आत्मसात किया, इसके साथ ही रामायणकालीन आस्था के प्रमुख केंद्र ‘लिटिल इंग्लैंड’ के नाम से विख्यात नुवारा इलिया पहुंचकर अशोक वाटिका के रूप में विख्यात सीता अम्मन मंदिर में माता जानकी के दर्शन किए । पास ही स्थित दिव्य हनुमान गढ़ी में भक्त हनुमान मंदिर में हनुमानजी के दर्शन और पूजन कर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया (कहते है सर्वप्रथम हनुमान जी लंका में इसी स्थान पर आए थे और अशोक वाटिका जाकर भगवान राम द्वारा प्रदत्त अंगूठी भेंट की थी वहाँ हनुमान जी के पैर आज भी दिखलाई देते है )। वहाँ के हसीन चाय बागानों, झरनों और शीतल आबो हवा ने सभी सदस्यों को रोमांचित कर दिया।समूह ने समुद्र तटीय नगर बेंटोटा में समुद्री लहरों, मैंग्रोव सफारी का भरपूर लुत्फ उठाया। यात्रा के अंतिम पड़ाव में देश की वाणिज्यिक राजधानी कोलंबो पहुंचकर आधुनिक शहरी जीवन, प्रमुख दर्शनीय स्थलों और बाजारों का भ्रमण किया गया।इस भ्रमण के दौरान सदस्यों के बीच परस्पर सौहार्द, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और संगठन की एकजुटता देखने को मिली। सभी प्रतिभागियों ने इस सफल और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि यह यात्रा जीवन भर के लिए मधुर स्मृतियों में दर्ज हो गई है। यात्रा की सफलता पर वर्धमान परिवार के अध्यक्ष नरेंद्र दलाल , सचिव सतीश चोपड़ा , दिलीप सकलेचा , कोषाध्यक्ष सतीश रांका व सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।यात्रा के दौरान कांता दलाल ने प्रतिदिन मांगलिक का श्रवण कराया, राखी शाह , कल्पना सकलेचा, सुप्रिया मोदी , मीना चोपड़ा , सरिता लोढ़ा रश्मि नीमा , सुरेन्द्र जैन , अंजू जैन, जया जैन ने धार्मिक गीतों की प्रस्तुति , कनक दलाल ने शेर-शायरी , नरेन्द्र दलाल और सतीश चोपड़ा ने ज्ञानवर्द्धक जानकारियाँ दी और नरेन्द्र जैन ने विभिन्न खेलों के माध्यम से सफर को आसान बना दिया ।
