4 अक्टूबर का पंचांग: आश्विन कृष्ण नवमी पर बन रहे हैं ये शुभ-अशुभ योग, जानें सूर्य-चंद्रमा की चाल
Spread the loveAaj Ka Panchang: आश्विन माह के...
Spread the loveAaj Ka Panchang: आश्विन माह के...
Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 4 अक्टूबर...
Spread the loveSING फोरम 2026 में सहभागिता के...
मांडव।,- (संवाददाता विजेंद्र चिंटू पाल) मांडू में इंडियन क्रिकेट टीम के क्रिकेटर वेंकटेश अईयर भी मांडू रविवार को घूमने पहुंचे जिन्होंने यहां रानी रूपमती महल ओर जहाज महल घुमा खूब तारीफ की वही उनके साथ मांडव के गाइड अविनाश वेद ने सेल्फी फोटो भी लिया

हर जून का महीना होते ही वीकेंड पर मांडू में सैलानियों का हुजूम उमड़ने लगा है। सही मायनों मैं इस रविवार से मांडू में नवीन पर्यटन सत्र की शुरुआत हो गई है। हजारों पर्यटकों ने मांडू के ऐतिहासिक महलों के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का दीदार किया।
उम्मीद के मुताबिक शनिवार से ही यहां सैलानियों की संख्या बढ़ने लगी थी। रविवार को सैलानियों की संख्या हजारों में तब्दील हो गई। सुबह से लेकर शाम तक मांडू की सड़कों पर पर्यटकों के वाहन आते-जाते नजर आए। वहीं ऐतिहासिक महलों के आसपास भीड़ लगी रही। यहां के प्रसिद्ध ऐतिहासिक जहाज महल, रानी रूपमती महल, नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर, जामी मस्जिद, अशरफी महल, इको पाइंट,मांडू पहुंचे सैलानी
महलों और प्रकृति के अनुपम सौंदर्य का किया दीदार

वर्षा के बाद खिल उठा पर्यटन नगरी का सौंदर्य
प्राचीन जैन मंदिर, चतुर्भुज श्रीराम मंदिर आदि क्षेत्रों में सैलानियों की विशेष भीड़ देखी गई।

रविवार को यहां रुक-रुककर वर्षा का दौर चलता रहा। इस बीच मांडू के खाई क्षेत्र में घना कोहरा भी देखने को मिला। रिमझिम फुहार और घने कोहरे के बीच पर्यटन का आनंद लेते सैलानी रोमांचित नजर आए।
प्रकृति के अनुपम सौंदर्य के बीच सैलानियों ने मांडू भ्रमण का आनंद लिया।
कुछ वर्षों से यहां पर्यटन के साथ और भी महत्वपूर्ण चीज जुड़ गई है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने के लिए यहां आने वाले सैलानी विशेषकर युवा वर्ग महलों के आसपास रील बनाते नजर आए। दूसरी तरफ मांडू के खूबसूरत नजारों को अपने रिश्तेदारों को दिखाने के लिए पर्यटक वीडियो कालिंग पर बात करते नजर आए। यहां आए सैलानियों ने खूबसूरत मौसम और नजारों को अपने केमरे में कैद किया और वहीं पर नगर परिषद के लापरवाही नजर आई नहीं पार्किंग सुविधा है नहीं शौचालय सुविधा है हमारी महिला पर्यटक के द्वारा बताया गया यहां पर ट्रांसपोर्ट की अच्छी व्यवस्था है और यहां पर शौचालय लेडिस जेंट्स के लिए बहुत समस्या है नगर परिषद मध्य प्रदेश टूरिज्म द्वारा यह शौचालय नगर परिषद के सामने खोला गया है लेकिन यहां पर किसी भी चीज की कोई सुविधा नहीं है नहीं यहां पर कोई सफाई कर्मचारी मौजूद नहीं है जो महिला पर्यटक काफी नाराज नजर आई और कलेक्टर और सीएम को शिकायत करने तक की बात कही
हमारे संवाददाता द्वारा सीएमओ साहब सुशील ठाकुर द्वारा फोन पर पूछने पर उन्होंने बताया है कि मुझे अभी कुछ मालूम नहीं है पता नहीं मैं जांच करवाता हूं यह शौचालय कंपलेक्स किसने इसका ताला खोला है
