फैशन शो में पहली बार दृष्टीबधित (ब्लाइंड) बालिकाए भी उतरेंगी रैंप वॉक के लिए
ऑपरेशन सिंदूर की तर्ज पर होगा “सिंदूर एक्ट”
इंदौर 28 जून 2025 शनिवार 28 को इंदौर फीनिक्स सिटाडेल मॉल में ” फैलीना फैशन एवं कल्चर शो सीजन 4″ एक अनोखा और भावनात्मक रूप से समृद्ध आयोजन हो रहा है जिसका समय शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक रखा गया है।शो की खास बात यह है कि इसमें दृष्टिबाधित (ब्लाइंड) बालिकाओं का रैम्प वॉक और गायन प्रस्तुत किया जाएगा इसके अतिरिक्त, थिएटर आर्टिस्ट्स द्वारा प्रस्तुत “सिंदूर एक्ट” ने सामाजिक संदेश के साथ भारतीय नारी शक्ति और परंपरा का सशक्त चित्रण किया जाएगा
आयोजक श्रीमती पल्लवी प्रजापत ने बताया की इस बार शो की थीम भारत की सांस्कृतिक विरासत पर केंद्रित होगी, जिसमें विशेष रूप से लुप्त होती परंपराओं और विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलक को प्रस्तुत किया जाएगा
मुख्य अतिथि के रूप में फैशन ब्रांड “रिवाज़” की ओनर श्रीमती नीर चौधरी उपस्थित रहेगी उन्होंने शो की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल फैशन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और मानवीय जड़ों से जुड़ने का एक मंच है। फैलीना फैशन एंड कल्चर शो सीजन 4 को मनीराम ज्वेलर्स इंदौर – देवास द्वारा स्पोंसर किया गया है।
