महिषासुर मर्दिनी आदिशक्ति दुर्गा माता की मूर्ति का महादेवघाट पाटन पुलिया के पास विसर्जन कुण्ड में भक्तगणों द्वारा श्रद्धापूर्वक विसर्जन प्रारम्भ
Spread the loveरायपुर – महिषासुर मर्दिनी आदिशक्ति दुर्गा...
Spread the loveरायपुर – महिषासुर मर्दिनी आदिशक्ति दुर्गा...
Spread the loveइस दशहरे, ‘नई नवेली’ अच्छाई की...
Spread the loveसौरव गांगुली ने कोलकाता में महाष्टमी...
श्रीहरिकोटा, 16 जून ( हि.स.)। आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के श्रीहरिकोटा में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। तमिलनाडु कमांड कंट्रोल सेंटर को रविवार आधी रात केंद्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में फोन कॉल मिली।
इसके बाद श्रीहरिकोटा में सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है। फोन कॉल में बताया गया कि आतंकवादियों ने समुद्र तट के ओर से केंद्र में घुसपैठ कर उसे बम से उड़ाने की धमकी दी है। इस पर आज सुबह केंद्र के आसपास तलाशी अभियान शुरू किया गया है। इसमें सीआईएसएफ की टीमें और पुलिस बल शामिल हैं। तटरक्षक बलों ने भी समुद्री मार्गों पर तलाशी अभियान शुरू किया है।
नायडूपेटा डीएसपी चेंचू बाबू के नेतृत्व में पुलिस ने इसमें हिस्सा लिया। तलाशी अभियान के बाद सुरक्षा बलों ने निष्कर्ष निकाला कि यह धमकी भरा फोन कॉल बदमाशों का काम है। बावजूद इसके सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
