CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात
Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के...
Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के...
Spread the love‘ जयपुर, कलाम एकेडमी और समर...
Spread the loveरायपुर – महिषासुर मर्दिनी आदिशक्ति दुर्गा...
अहमदाबाद, 16 जून । अहमदाबाद विमान दुर्घटना में अब तक 92 मृतकों के डीएनए सैंपल का मिलान हो चुका है। सोमवार सुबह तक कुल 47 मृतदेह परिजनों को सौंपे जा चुके हैं। इसके अलावा 87 और परिजनों से संपर्क किया गया है।
सिविल अस्पताल के सर्जरी विभाग के प्राध्यापक डॉ. रजनीश पटेल ने बताया कि फिलहाल सिविल अस्पताल में 13 परिजन मौजूद हैं, जिन्हें उनके परिजनों के मृत शरीर सम्मानपूर्वक सौंपे जाएंगे। इसके अलावा 87 और परिजनों से संपर्क किया गया है। डॉ. पटेल ने बताया कि 12 ऐसे परिवार हैं, जो अपने अन्य परिजनों के डीएनए मैचिंग के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, ताकि वे एक साथ सभी मृतकों के शव स्वीकार कर सकें।उन्होंने बताया कि 16 जून की सुबह 9:30 बजे तक कुल 47 मृतदेह सौंपे जा चुके हैं, जिनमें खेड़ा, अहमदाबाद, बोटाद, महेसाणा, भरूच, अरावली, वडोदरा, जूनागढ़, आणंद, महीसागर, गांधीनगर और भावनगर जिलों के निवासी शामिल हैं।
अहमदाबाद में 12 जून को लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान AI171 मेधाणीनगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसके बाद राज्य सरकार ने मृतकों की पहचान के डीएनए के जरिये शवों की पहचान प्रक्रिया शुरू की गई है। जिन मृतकों के डीएनए सैंपल मैच हो गए हैं, उनके पार्थिव शरीर परिजनों को सम्मानपूर्वक सौंपे जा रहे हैं। हर मृतक के परिवार के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। हर टीम में एक वरिष्ठ अधिकारी, एक पुलिसकर्मी और एक पेशेवर काउंसलर शामिल है।
