रामायणम्’ की भव्यता से प्रभावित हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा को दीं शुभकामनाएँ
Spread the loveएस.एस. राजामौली ने नितेश तिवारी और...
Spread the loveएस.एस. राजामौली ने नितेश तिवारी और...
Spread the loveरायपुर नवरात्रि के पावन अवसर पर...
Spread the love इंदौर, 17 अक्टूबर 2026 ।...
मुंबई, 16 जून । पुणे के मावल तहसील क्षेत्र में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहने की घटना में अब तक चार लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की ओर से जारी बचाव अभियान में अब तक 51 लोगों को नदी से बाहर निकाला गया है। इनमें से आठ लोगों की हालत गंभीर है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना में मृतकों के आश्रितों को ५-५ लाख रुपये आर्थिक मदद और घायलों का सरकारी खर्च पर इलाज किए जाने की घोषणा की है। फिलहाल सोमवार सुबह से बचाव अभियान जारी है।
इंद्रायणी नदी पर बना पुल रविवार को दोपहर में अचानक ढह जाने से कई पर्यटक बह गए थे। बताया जा रहा है कि पुल ढहने के वक्त यहां करीब 100 पर्यटक मौजूद थे। इस घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की दो टीमें तत्काल मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरु किया। रविवार को देर रात तक बचाव अभियान में 51 लोगों को नदी से बाहर निकाला गया। इनमें से चार की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान चंद्रकांत साठले, रोहित माने, विहान माने और एक अन्य के रुप में की गई है जबकि आठ लोगों की हालत गंभीर है। इनका फिलहाल इलाज चल रहा है। बाकी मामूली रूप से घायल हैं।
पुल से गिरे और कितने लोग लापता हैं, इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं है। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो-तीन और लोगों के लापता होने की संभावना है। इसलिए इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढऩे की संभावना है। एनडीआरएफ की टीम ने सोमवार सुबह बचाव अभियान फिर से शुरू कर दिया है।
