रामकृष्ण बाग में मां भगवती की आराधना, अष्टमी पर सुंदरकांड का आयोजन
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Spread the love जल संरक्षण की शपथ10 दिवसीय...
Spread the love उज्जैन से अयोध्या-ओरछा तक मंदिरों...
कोलकाता, 1 जून । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दौरे पर कोलकाता पहुंच चुके हैं। शनिवार देर रात वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। भारी बारिश के बावजूद भाजपा नेताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। आज यानी रविवार को शाह का दिनभर का कार्यक्रम है, जिसमें संगठनात्मक बैठक से लेकर विशिष्ट व्यक्तियों से मिलने का कार्यक्रम तक शामिल हैं।
शनिवार रात लगभग पौने ग्यारह बजे अमित शाह का विमान कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरा। एयरपोर्ट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी, पूर्व सांसद लॉकेट चटोपाध्याय, विधायक अग्निमित्रा पॉल समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता पहले से मौजूद थे। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही उनका काफिला कुछ देर के लिए रुका और गाड़ी से उतरकर उन्होंने कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। इसके बाद वह बाईपास स्थित एक होटल के लिए रवाना हो गए, जहां उन्होंने रात बिताई।
कोलकाता में शनिवार शाम से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। कहीं मूसलधार तो कहीं हल्की फुहारें, लेकिन इस मौसम ने भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह को कम नहीं किया। सैकड़ों समर्थक हाथों में पार्टी के झंडे और मालाएं लिए एयरपोर्ट पर जमा हुए थे। विशेष आकर्षण का केंद्र बनीं लाल-सफेद साड़ियों में सजी महिलाएं, जो परंपरागत ढाक बजा रही थीं। शाह के विमान के उतरने से पहले ही ढाक की थाप और कांसार की गूंज से वातावरण गूंज रहा था।
रविवार सुबह से ही अमित शाह की उपस्थिति में कई अहम कार्यक्रम निर्धारित हैं। सबसे प्रमुख कार्यक्रम नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित संगठनात्मक सभा है, जिसमें प्रदेश भाजपा के सांसद, विधायक, मंडल अध्यक्ष, ज़िला प्रभारी और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि शाह इस मंच से आगामी विधानसभा चुनाव (जो अब से लगभग 10 महीने दूर है) की रणनीति को लेकर दिशा-निर्देश देंगे।
नेताजी इंडोर के कार्यक्रम से पहले शाह राजारहाट क्षेत्र में सीएफएसएल (केंद्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला) के नए भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे सीधे नेताजी इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे। संगठनात्मक बैठक के बाद शाह एक धार्मिक सभा में भी हिस्सा लेंगे, जो स्वामी विवेकानंद के जन्मस्थल पर आयोजित होगी। यह सभा काफी गोपनीय रखी गई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक इसमें विभिन्न मठों, मिशनों और आध्यात्मिक संस्थानों के संत-साधु भी आमंत्रित हैं। राज्य भाजपा नेतृत्व भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेगा।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद यह अमित शाह का पहला बंगाल दौरा है। कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अलीपुरद्वार में एक जनसभा को संबोधित किया था, जिसमें उन्होंने भारतीय सेना की वीरता की सराहना की थी और साथ ही तृणमूल सरकार पर निशाना भी साधा था। अब शाह की यह यात्रा भाजपा की ‘मिशन बंगाल’ रणनीति के अगले चरण की शुरुआत मानी जा रही है।
