इंदौर 31 मई 2025 । लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दिनांक 26 से 30 मई 2025 को जिला इंदौर के समस्त एन.एस.एस. युक्त संस्थानों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई, जिनमें निबंध, प्रश्नोत्तरी, भाषण, फेस पेंटिंग, लघु फिल्म/रील मैकिंग, पोस्टर मैकिंग एवं रंगोली प्रतियोगिताएं सहित संस्था परिसरों में साफ-सफाई तथा शहर में प्रतिमाओं/स्मारकों की सफाई एवं सौन्दर्यकरण आदि मुख्य गतिविधियाँ आयोजित की गईं । साथ ही दिनांक 30 मई, 2025 को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, जिला इंदौर के तक्षशिला सभागार में “युवा समागम एवं गौरव पद यात्रा” का आयोजन भंवरकुंआ चौराहे तक किया गया, जिसमें इंदौर जिले के समस्त रासेयो संस्थानों के 1600 से अधिक एन.एस.एस. (NSS) स्वयंसेवकों की सहभागिता रही ।
युवा समागम एवं गौरव पद यात्रा” कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कैलाश विजयवर्गीय कैबिनेट मंत्री, मध्यप्रदेश शासन, विशिष्ट अतिथि श्री पुष्यमित्र भार्गव महापौर नगर निगम रहे जिन्होंने माता अहिल्याबाई के लोक कल्याणकारी कार्यों पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान नारी शक्ति को उनसे प्रेरणा लेने हेतु मार्गदर्शन दिया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलगुरु डॉ. राकेश सिंघई देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने की । डॉ. अशोक कुमार श्रोती उप कार्यक्रम सलाहकार/क्षेत्रीय निदेशक के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना और माय भारत के माध्यम से युवाओं को अपने भारतीय प्रेरणापुंजों के कार्यों को जानने, और अंगीकृत करने हेतु आव्हान करते हुए भारत सरकार की विभिन्न युवा कल्याणकारी आव्हानों से युवाओं को प्रेरित किया ।
“युवा समागम एवं गौरव पद यात्रा” में डॉ. राजकुमार वर्मा युवा अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल, डॉ प्रकाश गड़वाल कार्यक्रम समन्वयक देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, डॉ सचिन शर्मा जिला संगठक इंदौर, श्री मनोज अग्निहोत्री राज्य रासेयो अधिकारी, डाॅ विजय वर्मा, कार्यक्रम समन्वयक विक्रम विवि उज्जैन, दीपेश कुमार अहिरवार युवा पेशेवर क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल आदि अधिकारी एवं कर्मचारी साहित 1600 स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
पदयात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, NSS स्वयंसेवकों एवं माय भारत स्वयंसेवकों ने बैनर, झंडे के साथ अहिल्या माता के प्रेरणादायी जीवन पर आधारित नारे लगाते हुए यात्रा को गौरवपूर्ण रूप दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महारानी अहिल्या बाई होलकर के अतुल्यनीय योगदान को जनमानस तक पहुँचाना, नारी सशक्तिकरण का संदेश देना और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देना था। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, पारंपरिक वेशभूषा में झांकियां और प्रेरणादायक उद्वोधनों से माहौल भक्तिमय और प्रेरणादायक बना ।
डॉ. राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में डीएवीवी की राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर प्रतिभा बनने वाले स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाएं -संध्या यादव, विशाखा सेन (गणतंत्र दिवस परेड 2025), वाणी सिंह भदोरिया, गौरी प्रताप सिंह, युवराज बरसेना, देविका अत्रे, ख़ुशी जायसवाल , सचिन पटेल, प्रेम धारवे,चूड़ामणि विश्वकर्मा,अंजलि मीना, रोहन हामद,अक्षत साहू, हर्षराज, गर्वित आचार्य, वेद जैन, ख़ुशी पांचाल, ख़ुशी शर्मा, यश, हर्षिता शर्मा, प्रणकिता मिश्रा, भूमिका परमार, पवन सोनी कार्यक्रम अधिकारी तपेश सरसोदिया आदि ने इस कार्यक्रम के प्रबंधन में सहयोग किया।
