CG- डोंगरगढ़ जाने वाले भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी! नवरात्रि में रेलवे ने चलाईं 10 स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरा शेड्यूल…
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध तीर्थस्थल डोंगरगढ़...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध तीर्थस्थल डोंगरगढ़...
Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की...
Spread the loveAaj ka Panchang 8 October 2026:...
निप्र,जावरा मध्यप्रदेश के रतलाम ज़िले के पिपलौदा जनपद कि बरखेड़ी पंचायत में शासकीय प्राथमिक स्कूल क्षेत्र में कब्ज़ा कर स्कूल के खिड़की दरवाजा बंद कर घर बनाने का मामला सामने आया है, ग्राम सूत्रों कि माने तो प्राथमिक स्कूल कि पूर्व में पश्चिम ओर दरवाजा ओर खिड़की का होना पाया गया था जो कि वर्तमान में दरवाज़े खिड़की से सटे स्कूल कि दीवार से लग कर एक भवन निर्माण हो गया जिसकी जानकारी स्कूल शिक्षिका मधुबाला शर्मा से लेने पर बताया कि स्कूल सीमा पर कब्ज़ा तो है और ज़िला शिक्षा अधिकारी ख़ुद आकर निरीक्षण करके गए थे कार्यवाही चल रहीं होगी, वहीं इस सम्बन्ध में ब्लाक शिक्षा अधिकारी अभिषेक यादव द्वारा जवाब देते हुए बताया गया कि प्राथमिक स्कूल के संबंध में शिकायत तो आई थी मौके पर जांच दल भी गया परन्तु राजस्व का अधिकार होने से तहसीलदार को अवगत करवा दिया था, बरखेड़ी पंचायत पंच राघवेंद्र सिंह चंद्रावत से प्राथमिक स्कूल पर कब्जे कि बात पूछने पर बताया कि बात सही है और वहां शंकर कुइयां भी थी जहां से ग्रामवासी पानी का उपयोग किया करते थे जिसका मामला तहसील कार्यालय में चल रहा हैं स्कूल भी बहोत पुराना है पंचायत द्वारा लेटर भी दिया गया है। वहीं विभागीय जानकारी में पाया गया कि पत्राचार में विभागीय नायब तहसीलदार पिपलौदा द्वारा एसडीएम जावरा को भी पूर्व में अवगत करवाया गया था कि तय सीमा से ज़्यादा सीमा पर कब्जे धारी द्वारा निर्माण किया गया है लेकिन मामले को वर्तमान में संज्ञान में नहीं लिया गया, जिसके चलते शिकायतें ओर अतिक्रमण हटाओ मुहिम सिर्फ़ कागज़ों में ही सिमटती दिखाई दे रही हैं।
