CG- हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप
Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में...
Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में...
Spread the loveभिलाई : छत्तीसगढ़ के भिलाई में...
Spread the love00 31 दिसंबर तक पात्र लोगों...
सालों से पृथ्वीराज चौहान की कहानी ज़्यादातर उनकी मशहूर प्रेमकथा राजकुमारी संयोगिता के साथ के इर्द-गिर्द ही सुनाई जाती रही है। लेकिन अब जो नई सीरीज़ चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान आने वाली है, वो इस नज़रिए को बदलने वाली है। इस बार फोकस होगा उस योद्धा सम्राट पर, जिसकी बहादुरी, तेज़ दिमाग़ और बेमिसाल सैन्य रणनीति ने 12वीं सदी में इतिहास रच दिया था। शो में दिखाया जाएगा वो ऐतिहासिक मोड़, जब पृथ्वीराज चौहान ने मोहम्मद गौरी के खिलाफ निर्णायक जंग लड़ी थी
कंटिलोए पिक्चर्स के फाउंडर और सीईओ अभिमन्यु सिंह का कहना है, “अब तक पृथ्वीराज चौहान की कहानी ज़्यादातर लोगों ने संयोगिता के साथ उनके प्यार के नजरिए से ही सुनी या देखी है।” वो आगे कहते हैं, “हमारा शो कुछ अलग करने वाला है। ये उस बच्चे की कहानी है जिसने सिर्फ़ 12 साल की उम्र में राजा बनकर अपने देश की जिम्मेदारी संभाली। उस वक़्त जब पूरा देश मुहम्मद गौरी जैसे खतरनाक हमलावर से डर रहा था, पृथ्वीराज चौहान ने बिना डरे मुकाबला किया। इतनी छोटी उम्र में ऐसा साहस और देशभक्ति दिखाना वाकई में काबिल-ए-तारीफ है।”
नया शो पृथ्वीराज चौहान की ज़िंदगी के उस पहलू को उजागर करेगा जिसे अब तक कम दिखाया गया है — उनका युद्ध कौशल, नेतृत्व क्षमता और उस दौर की सियासी हलचल।
जहां अब तक की कहानियों में पृथ्वीराज को एक रोमांटिक नायक के रूप में पेश किया गया, वहीं ये सीरीज़ उनकी असली पहचान एक वीर योद्धा और दूरदर्शी शासक को सामने लाने की कोशिश करेगी। इस शो का फोकस उन निर्णायक लड़ाइयों पर भी होगा, जो उन्होंने मुहम्मद गौरी से लड़ी थीं। पृथ्वीराज को बतौर दिल्ली के आखिरी बड़े हिंदू सम्राट के रूप में पेश किया जाएगा, जिन्होंने आक्रमणकारियों के खिलाफ डटकर मुकाबला किया।
शानदार युद्ध के सीन, भव्य सेट, अनुभवी कलाकारों की दमदार परफॉर्मेंस और गहरी रिसर्च के साथ ये सीरीज़ दर्शकों को भारतीय इतिहास के एक गौरवशाली दौर से रूबरू कराने जा रही है। ‘चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ 4 जून से हर रात 7:30 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनीLIV पर प्रसारित होगी।
