CG- हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप
Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में...
Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में...
Spread the loveभिलाई : छत्तीसगढ़ के भिलाई में...
Spread the love00 31 दिसंबर तक पात्र लोगों...
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हसदेव नदी के पुल से एक आरक्षक के छलांग लगाने की आशंका जताई जा रही है। केंदई के पास पुल पर उसकी बाइक खड़ी मिली, जिसके पास मोबाइल, पर्स, पुलिस आईडी कार्ड और आधार कार्ड बरामद हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरक्षक की तलाश के लिए SDRF की टीम को बुलाया गया। मामला मोरगा चौकी क्षेत्र का है। फिलहाल नदी में आरक्षक की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार, हसदेव नदी के पुल पर आरक्षक की बाइक क्रमांक CG 14 MX 1898 खड़ी मिली। बाइक के पास ही उसका मोबाइल, पर्स, पुलिस आईडी कार्ड और आधार कार्ड भी मिला है। घटनास्थल पर मिले सामान के आधार पर आरक्षक के नदी में छलांग लगाने की आशंका जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि आरक्षक की पहचान 31 वर्षीय सुनील बेक के रूप में हुई है। वह सरगुजा जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र की तारापुर चौकी में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। पुल पर बाइक और व्यक्तिगत दस्तावेज मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित थाना और चौकी को सूचना दी है।
घटना की जानकारी मिलते ही मोरगा चौकी प्रभारी मंगतू राम पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। पुलिस ने बाइक के पास मिले दस्तावेजों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मोरगा चौकी प्रभारी मंगतू राम के अनुसार, पुलिस आईडी कार्ड के आधार पर संबंधित थाना और चौकी को सूचना दे दी गई है। आरक्षक की तलाश के लिए एसडीआरएफ के गोताखोरों की टीम को बुलाया गया है।
बताया जा रहा है कि हसदेव नदी में पानी का बहाव तेज है। ऐसे में नदी में तलाशी और रेस्क्यू अभियान चलाने में कठिनाई हो रही है। पुलिस और रेस्क्यू टीम आरक्षक की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है। वहीं देर रात होने के कारण खोजबीन सुबह किए जाने की बात सामने आई है।
फिलहाल, आरक्षक ने नदी में छलांग कब और किन परिस्थितियों में लगाई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरक्षक की तलाश जारी है।
