मुख्यमंत्री ने जशपुर विधायक रायमुनि से अस्पताल में की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की
Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...
Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...
Spread the loveऔद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति...
Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर...
● बिहार की सबसे बड़ी प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी के रूप में “टीचर्स ऑफ बिहार” को मिल रही है राष्ट्रीय स्तर पर पहचान।
पटना। “टीचर्स ऑफ बिहार-द चेंज मेकर्स” समूह बिहार के सरकारी विद्यालयों, शिक्षकों एवं छात्रों के लिए एक बेहतरीन मंच के रूप में विगत छह वर्षों से काम कर रहा है। यह समूह अपने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से शिक्षकों एवं छात्रों के लिए प्रतिदिन विभिन्न प्रकार की शैक्षिक सामग्री साझा करती है जिससे राज्य के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं वहां के छात्र लाभान्वित होते हैं।
टीचर्स ऑफ बिहार के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से बिहार के साथ साथ अन्य राज्य के शिक्षक एवं छात्र जुड़े हुए हैं जो प्रतिदिन उपलब्ध कराए गए शैक्षिक सामग्री से अपने विद्यालय में अन्य शिक्षकों एवं छात्रों को प्रेरित करते हुए बेहतर शैक्षिक माहौल तैयार करने में मदद करते हैं।
इन्हीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में टीचर्स ऑफ बिहार की पहचान इतनी बढ़ी की आज फेसबुक ग्रुप पर सदस्यों की संख्या 70000 के पार पहुंच गई है। समूह के संस्थापक पटना जिले के शिक्षक शिव कुमार ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर फेसबुक ग्रुप टीम के सभी एडमिन एवं माॅडरेटर्स की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनके समर्पन एवं मेहनत की बदौलत फेसबुक ग्रुप एक नये आयाम गढ़ते हुए आगे बढ़ रहा है।
टेक्निकल टीम लीडर ई.शिवेंद्र प्रकाश सुमन ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जो परिवर्तन दिख रहा है उसमें कही न कही टीचर्स ऑफ बिहार समूह का भी योगदान है और खासकर उन शिक्षकों का जो प्रतिदिन अपने विद्यालय में कराए जा रहे नवाचार, गतिविधि या अन्य शैक्षणिक क्रियाकलाप इस मंच पर साझा करते हैं।
प्रदेश प्रवक्ता रंजेश कुमार एवं प्रदेश मीडिया संयोजक मृत्युंजय कुमार ने संयुक्त रूप से इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर टीम के सभी सदस्यों के साथ साथ राज्य के सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि आइए,जुड़िए टीचर्स ऑफ बिहार के साथ और योगदान दीजिए बदलते बिहार एवं बेहतर शिक्षा व्यवस्था की ओर।
