नलखेड़ा: कुएं में मिले महिला और तीन वर्षीय बेटे के शव, ससुराल पक्ष पर परिजनों ने लगाए आरोप
Spread the loveSpread the love
Spread the loveSpread the love
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...
इंदौर – इंदौर सीमा सुरक्षा बल के प्रतिष्ठित सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, इंदौर में दिनांक 23 मई 2025 को सीमा सुरक्षा बल के आरक्षक (ट्रेड्स मैन) से परिवर्तित आरक्षक (जीडी) बैच संख्या 204 के नव आरक्षक (जी डी) के दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस परेड के मुख्य अतिथि *श्री अलोक कुमार सिंह, महानिरीक्षक सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, इंदौर* रहे । उपरोक्त बैच का शपथ परेड संस्थान के क्वार्टर गार्ड में बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ |
समारोह के प्रारंभ में इन नवआरक्षकों ने परेड के मुख्य अतिथि श्री अलोक कुमार सिंह, महानिरीक्षक सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, इंदौर को सलामी दी।
मुख्य अतिथि की गरिमामय उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज को साक्षी मानकर सभी प्रशिक्षुओं ने अपनी ड्यूटी पूर्ण निष्ठा के साथ करने की शपथ ली। आज के इस शानदार परेड की कमान नव आरक्षक कपिल यादव के हाथों में थी।
उक्त बैच के कठिन प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न हथियारों, ड्रिल, शारीरिक प्रशिक्षण, फील्ड क्राफ्ट, मैप रिर्डिंग, युद्ध कौशल, निशानेबाजी, सीमा की निगरानी, आतंकवाद एवं उग्रवादियो से लड़ने की कला, इत्यादि का गहन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान इनके व्यक्तित्व को सँवारने एवं चरित्र निर्माण को विकसित करने हेतू दिए गए विशेष प्रशिक्षण के फलस्वरूप इन नव आरक्षको को देश कि विभिन्न सीमाओं एवं आन्तरिक सुरक्षा का दायित्व निभाने के लिए तैनात किया जाएगा।
मुख्य अतिथि द्वारा प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले निम्नलिखित नव आरक्षको को मैडल प्रदान कर उन्हे बधाई दी गई।
– ओवरऑल प्रथम- आरक्षक सूरज कुमार
– ओवरऑल द्वितीय- आरक्षक संदीप कुमार
– शारीरिक दक्षता में श्रेष्ठ- आरक्षक विनायक मारुती पाटिल
– सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज- आरक्षक रमेश कुमार कुड़ी
– कवायद/ड्रिल में श्रेष्ठ- आरक्षक कपिल यादव
मुख्य अतिथि ने दीक्षांत परेड में शानदार परेड, टर्न आउट एवं जोश की सराहना की एवं प्रशिक्षित करने में अहम भूमिका निभाने वाले समस्त प्रशिक्षुओ को विशेष तौर पर बधाई दिया। उन्होंने परेड में शामिल सभी नव आरक्षको के माता-पिता को भी विशेष तौर से बधाई दिया जिन्होंनें देश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की रक्षा हेतु अपने सुपुत्रों को सीमा सुरक्षा बल में भेजा है।
इस अवसर पर श्री अलोक कुमार सिंह, महानिरीक्षक सहायक प्रशिक्षण केन्द्र इंदौर, श्री सुरेन्द्र निठारवाल, सहा०कमा०, सभी अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, अन्य पद तथा उपस्थित अन्य आगुन्तक इस मनमोहक दीक्षांत समारोह के साक्षी बने ।
