नलखेड़ा: कुएं में मिले महिला और तीन वर्षीय बेटे के शव, ससुराल पक्ष पर परिजनों ने लगाए आरोप
Spread the loveSpread the love
Spread the loveSpread the love
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...
नई दिल्ली (माधव एक्सप्रेस/ ऊषा माहना)
धर्मरक्षक श्री दारा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुकेश जैन की अध्यक्षता में हुई हिन्दू संगठनों की बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह को बधाई दी कि उन्होंने नक्सली सरगना 1 करोड़ के ईनामी बसवाराजू को मार गिराने में सफलता प्राप्त की।
बैठक में दारा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुकेश जैन ने बताया कि जब से हमारे केन्द्रीय कानूनमंत्री श्री किरन रिजीजू ने सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व जजों के देशद्रोह में संलिप्तता की पोल पट्टी खोली तब से सर्वोच्च न्यायालय में बैठे नक्सलियों के सरपरस्त प्रशान्त भूषण, दुष्यन्त दवे और इन्दिरा जय सिंह जैसे वकीलों को भी साफ संदेश मिल गया कि जज ही नहीं वें भी ऐजेन्सियों के रडार पर हैं। यही कारण है कि जिस प्रकार से सर्वोच्च न्यायालय के बी सुदर्शन रेड्डी और एस एस निज्झर जैसे जजों ने छत्तीसगढ़ में सलवा जुड़ूम पर रोक लगाकर नक्सली ईसाई आतंकवादियों को मौत के मुंह से बचाकर उन्हें फलने फूलने दिया, आज उस सर्वोच्च न्यायालय में बैठे नक्सली ईसाई आतंकवादियों के सरपरस्त चाहकर भी इन देश के दुश्मनों को कोई राहत नहीं दिलवा पाये।
श्री मुकेश जैन ने बताया कि सी आई ए की फंडिंग से चल रहा यह ईसाई आतंकवादियों का गिरोह राष्ट्र के विकास में बाधक है और देश की जीडीपी को 2 प्रतिशत की हानि पहुंचाता है। इसी ईसाई गिरोह ने अपने साथी ईसाई उदय कुमार के साथ मिलकर प्रदूषण के नाम पर तमिलनाड़ू की तूतीकोरोन ताम्बा फैक्ट्ररी बन्द करवा दी। यही गिरोह एम सी मेहता जैसे सी आई ए के ऐजेन्ट के साथ मिलकर दिवाली के पटाखों में कोई प्रदूषण न होने के बावजूद भी सर्वोच्च न्यायालय के जजों के साथ मिलकर दिवाली के पटाखों पर रोक लगाकर न केवल देश के विकास को रोकता है बल्कि 142 करोड़ हिन्दुस्तानियों को महामारी फैलाकर मारने की साजिश भी रचता है। इसी गिरोह की मेधा पाटकर सरदार सरोवर बांध के निर्माण में बाधा डाल रही थी।
हिन्दू संगठनों ने मोदी सरकार को बधाई दी कि उसने न केवल बसवा राजू जैसे खूंखार नक्सली ईसाई आतंकवादी को मार गिराने में सफलता प्राप्त की बल्कि सर्वोच्च न्यायालय में बैठे उनके सिपह सालारों के होसले भी पस्त किये।
हिन्दू संगठनों ने केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह से अनुरोध किया कि जज यशवन्त वर्मा के घर पर अध जले नोटों को ठिकाने लगाने वाले अज्ञात लागों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके दिल्ली पुलिस द्वारा इस मामले की विवेचना कराने की कृपा करे। इसी के साथ यह नोट कहां से आये, कही ये नोट अरविन्द केजरीवाल जैसे नक्सली ईसाई आतंकवादी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के हत्या के साजिशकर्ताओं को जमानत दिलवाने के लिये तो नहीं दिये इसकी जांच दोषियों को गिरफ्तार करके करायी जाये। हिन्दू संगठनों ने नक्सली ईसाई आतंकवादियों के सिपहसालारों के होसले पस्त करने के लिये तुगलक रोड़ थाने में उक्त मुकदमा दर्ज करना और इसके आतंकवादी पहलू की जांच एन आई ए से कराना जरूरी बताया।
.
