ग्वाला कॉलोनी में गरबा स्थल का भूमि पूजन, 11 अक्टूबर से शुरू होगा नवरात्रि गरबा महोत्सव
Spread the loveइंदौर, । खंडवा रोड स्थित टपाल...
Spread the loveइंदौर, । खंडवा रोड स्थित टपाल...
Spread the loveज्वेलरी व्यापारी से लूट का खुलासा,...
Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू...

इंदौर – फीनिक्स सिटाडेल मॉल में अंतर्राष्ट्रीय कला समूह कलास्तंभ द्वारा तैयार की गई विशेष हाइपररियलिस्टिक रंगोली “ऑपरेशन सिंदूर” ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया। यह रंगोली भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के जांबाज़ सैनिकों को समर्पित थी और इसका निर्माण हाल ही में सफल रहे एयर स्ट्राइक मिशन “ऑपरेशन सिंदूर” से प्रेरित होकर किया गया।
रंगोली में भारतीय सशस्त्र बलों के विभिन्न अंगों का कलात्मक प्रदर्शन किया गया | इसे न केवल एक कला-सृजन माना गया, बल्कि एक ऐसी रचना जिसने देशभक्ति की भावना को जीवंत कर दिया।
कलाकारों की टीम
इस विशिष्ट रंगोली का निर्माण कलास्तंभ के प्रतिभावान कलाकारों की टीम ने किया, जिनमें शामिल थे:
अभिनव कानूनगो, देव्यानी चयन जोशी, हंसनंदिनी पटवर्धन, कल्पना चौरसिया, केशव बानपुरे, मोहिनी शिखावत, मुस्कान नामदेव, निहारिका सोठिया और प्रिशा शर्मा।
इन कलाकारों ने तीन दिन की मेहनत से 14×16 फीट की रंगोली को आकार दिया, जो तकनीकी दृष्टि से भी अत्यंत जटिल और कलात्मक रही।
विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
इस अवसर पर भारतीय सैन्य बलों के अनेक सेवारत एवं सेवानिवृत्त अधिकारी और मॉल प्रबंधक मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख नाम हैं:
विंग कमांडर वी. के. तिवारी
कर्नल सुधीर ताम्हाणे
विंग कमांडर राकेश मुखाती
फ्लाइंग ऑफिसर शिवकुमार विश्वकर्मा
फ्लाइट इंजीनियर डॉ. एस. शर्मा
कमांडेंट अजय जैन
सार्जेंट सुरेंद्र जायसवाल
कैप्टन नम्रता सावंत
वीर नारी श्रीमती प्रतीभा राजेंद्र यादव (शहीद लांस नायक राजेंद्र यादव की पत्नी)
मॉल के केंद्रीय निदेशक विनोद टीजी
मुस्कान बजाज और टीम
अतिथियों ने इस देशभक्ति से ओतप्रोत कला पहल की सराहना की और कलास्तंभ की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह आयोजन एक उदाहरण है कि जब कला देशप्रेम से जुड़ती है, तो वह केवल देखने की चीज़ नहीं रहती — वह एक अनुभव बन जाती है।
कलास्तंभ के निदेशक पुष्कर सोनी और संस्थापिका सपना कटफार ने बताया कि “ऑपरेशन सिंदूर” को समर्पित यह रचना भारत के वीर सपूतों को कलात्मक श्रद्धा सुमन अर्पित करने का प्रयास है।
“हम चाहते हैं कि कला सिर्फ सौंदर्य नहीं, बल्कि समाज और देश से जुड़ी चेतना का माध्यम बने |
