छपरा विधायक ने ब्रह्मपुर-बिशुनपुरा पथ की बदहाली पर पथ निर्माण मंत्री को सौपा पत्र
Spread the love सारण, 09 अक्टूबर । शहर...
Spread the love सारण, 09 अक्टूबर । शहर...
Spread the love सीवान, । दरौंदा थाना क्षेत्र...
Spread the loveAaj ka Panchang 10 October 2026:...
शिकायतों की सुनवाई नहीं उद्योगों ने किया रोष व्यक्त
प्रबंध निदेशक के समक्ष एसोसिएशन ने त्वरित समस्याओं का समाधान करने की रखी मांग
एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश के बेनर तले उद्योगपतियों का एक प्रतिनिधिमंडल आज औद्योगिक क्षेत्रों में हो रही विद्युत ट्रिपिंग की भारी समस्या को लेकर विद्युत कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री अनूप कुमार सिंह से मिलने उनके पोलोग्राउंड कार्यालय पर पहुंचा। 150 से अधिक उद्योगपतियों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री योगेश मेहता ने करते हुए सीएमडी व विद्युत अधिकारियों को प्रतिदिन हो रही बिजली ट्रिपिंग की समस्या एवं अन्य विद्युत समस्याओं से अवगत कराया और सीएमडी श्री अनूप कुमार जी से तत्काल ही जरूरी सुधार कार्य कर औद्योगिक क्षेत्रों से प्राप्त शिकायतों का निराकरण करने की मांग रखी। चर्चा में आध्यक्ष श्री योगेश मेहता ने सीएमडी महोदय से कहा कि उद्योगों की शिकायते सुनने के लिए कोई तो जिम्मेदार व्यक्ति हो, विभाग त्वरित जिम्मेदार स्टॉफ नियुक्त करे और लाइनों, तारों व कंडक्टरों सहित ओव्हर लोड ट्रॉन्सफार्मरों का तुरंत मेटेंनेंस कर शहरी व ग्रामीण उद्योगों को विद्युत समस्याओं से राहत प्रदान करे। फॉल्ट पता करने में घंटों समय लगता है इसके लिए भी तकनीकी रूप से व्यवस्था की जाये।
बैठक में क्षेत्रवार सांवेर रोड, पालदा, किला मैदान, बरदरी, आर आर कम्पाउंड आदि के उपस्थित उद्योगपतियों ने भी सीएमडी को ट्रिपिंग, फॉल्ट व अन्य समस्याओं को बताया और उनका समाधान करने की मांग रखी। उद्योगपतियों ने विद्युत अधिकारियों से कहा कि हमारी शिकायते सुनने वाला कोई तो हो? शिकायतों पर ध्यान न देने से सुधार कार्य में विलंब होता है और उद्योगों को नुकसान उठाना पडता है।
मानद सचिव श्री तरूण व्यास ने कहा कि एक बार की ट्रिपिंग में रोलिंग मिलों व प्लास्टिक कारखानों को लाखो रु का नुकसान होता है और कई बार मशीनें व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी खराब हो जाते है इसके लिए जरूरी मेंटेनेंस एवं आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही विभाग को प्राथमिकता से करना चाहिए जिससे की उद्योगों का उत्पादन कार्य प्रभावित न हो।
पालदा से श्री प्रमोद जैन एवं श्री हरीश नागर ने कहा कि जमीन चिन्हित होने के बावजूद पालदा में सेपरेट ग्रीड बनाने की कार्यवाही नहीं हो रही है, क्षेत्रीय उद्योगों ने भी पालदा क्षेत्र की ट्रिपिंग की समस्या का समाधान करने, लाइनों में सुधार करने एवं शिकायतों की सुनवाई व समाधान करने की मांग रखी।
एसोसिशन के अध्यक्ष श्री योगेश मेहता ने एक प्रतिवेदन सीएमडी श्रीमान अनूप कुमार सिंह को दिया और उद्योगों व औद्योगिक क्षेत्रों की बिजली की समस्याओं का समाधान करने का आग्रह किया।
सीएमडी श्री अनूप कुमार सिंह ने उद्योगों की शिकायतों एवं समस्याओं को ध्यान से सुना और औद्योगिक क्षेत्रों की क्षेत्रवार बैठके कर समस्याओं का समाधान एवं समस्याओं व कारणों का पता लगाकर आवश्यक सुधार कार्य करने के प्रति आश्वस्त किया। आपने उद्योगों को भरोसा दिलाया की 10 से 15 दिनों में छोटी छोटी समस्याओं का समाधान कर लेगें, जो अधोसरंचना विकास व फंड स्वीकृति से संबध्द कार्य है उनका समाधान समयबध्द तरीके से किया जायेगा। इस बारीश में उद्योगों को कम से कम समस्याओं का सामना करना पडे, ऐसी व्यवस्था विभाग करेगा, समाधानकारक विभागीय चर्चाए भी हम कर रहे है इससे निश्चित उद्योग हित में सकारात्मक कार्य होगा। बैठक में विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित एसोसिएशन के सर्वश्री हरीश भाटिया, प्रमोद डफरिया, हरि अग्रवाल, सतीश मित्तल, स्वदेश शर्मा, मनीष चौधरी, नितिन तेंदूलकर, मोहनसिंग रघुवंशी, कमलेश त्रिवेदी, विजय गोयल, नवीन धूत, जे पी नागपाल, सी एम जैन, गिरीश पंजाबी, मधुसूदन भलिका, दीपक सुराणा सहित बडी संख्या में उद्योगपतिगण मौजूद रहे।
