संसाधनों की कमी अब पढ़ाई में बाधा न बने, इसी सोच के साथ शुरू हुई ‘संभव’ पहल
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love*मुंबई*कोमल नाहटा अब ज़ी स्टूडियोज़ के...
Spread the loveमुंबई, हिंदी सिनेमा हाल के समय...
बीजापुर, 15 मई । जिले के थाना भैरमगढ़ क्षेत्र में प्रधान आरक्षक ने किसी बात को लेकर हुए विवाद में आरक्षक जलन कुमार कर्मा ने गुस्से में आकर अपनी सर्विस रिवाल्वर से भाजपा जिला उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू पर फायरिंग कर दी, इस घटना में भाजपा नेता बाल-बाल बाल बच गए ।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में उन्हें सुरक्षा भी प्राप्त है। घटना की रिपोर्ट भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने बुधवार देर शाम काे भैरमगढ़ थाने में दर्ज करवाया । सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जलन कुमार को हिरासत में ले लिया तथा उसकी सर्विस रिवॉल्वर जब्त कर ली गई है । मामले की गंभीरता को देखते हुए बीजापुर पुलिस अधीक्षक ने प्रधान आरक्षक जलन कुमार कर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उसके विरुद्ध अग्रिम कानूनी एवं विभागीय कार्यवाही की जा रही है।
