रायपुर, 15 मई । उप मुख्यमंत्री अरुण साव 16 मई को बिलासपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साव 16 मई को सुबह नौ बजे रायपुर से सड़क मार्ग से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। सुबह 11 बजे बिलासपुर के अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल होंगे। साव दोपहर 12 बजे बिलासपुर में व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी भवन में सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में शामिल होंगे। दोपहर एक बजे बेलतरा के गोंदईया में भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
