CG Job Alert: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का मौका! मेडिकल कॉलेज के 448 पदों पर भर्ती का रास्ता खुला
Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ अंबिकापुर के राजमाता देवेंद्र...
Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ अंबिकापुर के राजमाता देवेंद्र...
Spread the loveदुर्ग – दुर्ग जिले की अहिवारा...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में अपराध का ग्राफ...
कोरबा/सक्ती, 13 मई I सक्ती से लगे ग्राम सरवानी में सोमवार रात को घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और फिर गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। हादसे में 9 लोग झुलस गए, जिसमें से 6 की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को रायगढ़ जिले के अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। आग लगने से घर का गैस सिलेंडर फटने से हुए जोरदार धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, सरवानी निवासी यमुना शंकर और उसकी पत्नी प्रमिला साहू “प्रमिला ब्यूटी पार्लर” के नाम से दुकान चलाते हैं। दोनों कल दुकान के लिए सामान लेने सक्ती गए हुए थे। इसी दौरान उनके घर में आग लग गई। आग की लपटें उठते देख पड़ोसियों ने बिना देर किए घर के अंदर मौजूद उनके चार वर्षीय बेटे को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि आग तेजी से फैलती गई और कुछ ही देर में रसोई में रखा गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे स्थिति और भयावह हो गई।
ब्लास्ट इतना जोरदार था कि आसपास के घरों तक इसकी आवाज पहुंची। रसोई की दीवारें ढह गईं और फ्रिज, कूलर सहित कई सामान जलकर खाक हो गया। आग बुझाने में जुटे पड़ोसी पीतांबर साहू, प्रतिभा साहू, जिधन साहू, दिगम्बर साहू, भवानी पटेल, जम्मूलाल पटेल सहित अन्य कई लोग इसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए।
कल देर रात हुए हादसे ने सक्ती जिले की व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। घटना के बाद आग बुझाने के लिए एंबुलेंस जांजगीर जिले से बुलानी पड़ी जिसमें 2 से ढाई घंटे लग गए। वहीं घायलों को इलाज के लिए रायगढ़ के निजी हॉस्पिटल भेजा गया । घटना में साहू परिवार के घर में आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान होने की आशंका है।
