दिवाली के रंग, संगीत की धुन और खरीदारी का उत्साह, फीनिक्स प्राइड ऑफ इंडिया में तीन दिवसीय महोत्सव
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को...
Spread the loveएकल ग्राम एवं समूह जलप्रदाय योजनाओं...
नई दिल्ली/पुणे:केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बैंक धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में ‘M/s आज का आनंद पेपर्स प्राइवेट लिमिटेड’ और उसके निदेशकों से संबंधित पुणे स्थित विभिन्न कार्यालयों एवं आवासीय परिसरों में तलाशी अभियान चलाया।यह कार्रवाई स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), मुंबई द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई है। सीबीआई ने कंपनी, उसके निदेशकों तथा अज्ञात लोक सेवकों के विरुद्ध आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी, आपराधिक न्यासभंग (विश्वासघात) और खातों में हेराफेरी के आरोपों में मामला दर्ज किया है। कंपनी और उसके निदेशकों पर बैंक को लगभग 81.66 करोड़ रुपये की वित्तीय हानि पहुंचाने का आरोप है।शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने व्यवसाय से प्राप्त राजस्व को छिपाया, लेखा-पुस्तकों एवं इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड में हेरफेर की और बैंकिंग कंसोर्टियम (ऋणदाताओं) की अनुमति के बिना अनधिकृत चालू खातों के जरिए धनराशि का विचलन (डायवर्जन) किया। यह कदम स्वीकृत ऋण शर्तों का उल्लंघन था, जिससे बैंक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।सीबीआई के अनुसार, छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं। इन साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है ताकि वित्तीय अनियमितताओं, धन के दुरुपयोग और इस मामले में शामिल सभी व्यक्तियों की भूमिका का स्पष्ट रूप से पता लगाया जा सके।मामले में आगे की जांच जारी है
