BREAKING : इन शिक्षकों का हुआ तबादला,स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी लिस्ट…!!
Spread the loveरायपुर। शिक्षा विभाग में एक बार...
Spread the loveरायपुर। शिक्षा विभाग में एक बार...
Spread the loveरायपुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत...
Spread the loveरायपुर। प्रदेश में इन दिनों तबादलों...
रायपुर, 13 मई । छत्तीसगढ़ के कई संभागों में आज तेज हवाओं और बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 17 जिलों में बारिश, बिजली गिरने और तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने का अलर्ट जारी किया है। धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार एक द्रोणिका बिहार से झारखंड तक 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर फैला हुआ है। इस मौसम प्रणालियों के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आज एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि का दौर जारी रहने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों में रायपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।पिछले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर अति हल्की से हल्की वर्षा दर्ज की गई। बिलासपुर सबसे गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रा रोड में दर्ज किया गया।
