कैट के संजय चौदहा बने कटनी जिलाध्यक्ष व्यापारिक संगठन को मिलेगी नई मजबूती।
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...
Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के...
ग्वालियर( माधव एक्सप्रेस)
पंडित दीपक शर्मा जी ने बताया है कलयुग में हनुमान जी की पूजा करने से सब कष्ट दूर हो जाता है इसलिए हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए इस बार बड़ा मंगल को बुढ़वा मंगल के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन हनुमान जी की उपासना करने का विशेष फल प्राप्त होता है. इस बार पहला बड़ा मंगल 13 मई को पड़ेगा. दूसरा बड़ा मंगल 20 मई को पड़ेगा, तीसरा 27 मई को पड़ेगा, चौथा बड़ा मंगल 3 जून और आखिरी बड़ा मंगल 10 जून को पड़ेगा.कल ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल, इन उपायों से हनुमानजी की बसरेगी कृपा, पाएंगे धन लाभहनुमानजी को कलियुग का देवता कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि वह आज भी धरती पर मौजूद हैं। वैसे तो हनुमानजी की पूजा के लिए मंगलवार के दिन का विशेष महत्व है लेकिन, ज्येष्ठ मास में आने वाले मंगलवार का महत्व और अधित बढ़ जाता है। ज्येष्ठ मास के मंगल को बड़ा मंगल कहा जाता है। इस बार 13 मई से 10 जून तक आने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है। इस दिन धन संपत्ति की प्राप्ति और शत्रुओं पर विजय पाने के लिए आप 5 आसान उपाय कर सकते हैं।बड़ा मंगल जिसे बुढ़वा मंगल भी कहते हैं। यह हर साल ज्येष्ठ में आता है। 13 मई को ज्येष्ठ मास का पहले बड़ा मंगल है। मान्यता है कि जो व्यक्ति ज्येष्ठ मास में हनुमानजी की पूजा अर्चना करता है उनकी उपासना करता है उसे परम पुण्य की प्राप्ति होती है। जो लोग मंगल दोष से परेशान है वह भी इस दिन हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए खास उपाय कर सकते हैं लेकिन, इस दौरान आपको यह उपाय ज्येष्ठ मास के सभी मंगल को करने होंगे। हनुमानजी को अमरता का वरदान मिला हुआ है इसलिए उन्हें कलियुग का देवता भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि जिस व्यक्ति पर भी हनुमान जी प्रसन्न हो जाएं उसे फिर धनवान बनने से कोई नहीं रोक सकता है। बता दें कि ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल 13 मई से लेकर 10 जून तक रहेंगे। आइए जानते हैं हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए ज्येष्ठ मास के सरल उपाय। यह भी पढ़ें: श्री हनुमान चालीसाहर बड़े मंगल को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठें और स्नान आदि के बाद लाल या केसरी रंग के वस्त्र धारण करके हनुमान जी के मंदिर जाएं। इसके बाद उनका सिंदूर से श्रृंगार करें। फिर चोला अर्पित करें और चमेली का तेल लगाएं। हनुमानजी को चोला आपको लगातार 5 मंगल चढ़ाना है। बुढ़वा मंगल के दिन हनुमानजी को लाल रंग के पुष्प, लाल वस्त्र और गुड़-चना के भोग लगाएं। ऐसा करने से आप पर हनुमानजी की विशेष कृपा बनी रहेगी साथ ही आपके लिए धन संपत्ति का लाभ भी मिलेगा।हनुमान चालीसा सुंदरकांड का यह पाठ आपको सभी 5 मंगलवार करना है। संभव हो सके को हनुमान चालीसा का पाठ कम से कम 5,7,11, 21 या फिर 108 बार जरुर करें। 11, 21 या 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ करने से विशेष फल प्राप्त होता है। साथ ही सुंदरकांड का संकल्प लेकर पाठ करने से मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती हैं।
