विकास के अगले दौर में एमवे इंडिया ने बढ़ाया स्टोर्स का दायरा, डिस्ट्रीब्यूटर्स और ग्राहकों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर
Spread the love ग्लोबल प्रेसिडेंट और सीईओ माइकल...
Spread the love ग्लोबल प्रेसिडेंट और सीईओ माइकल...
Spread the loveइंदौर। कहते हैं प्रतिभा उम्र की...
Spread the loveइंदौर। डॉ. दादू महाराज संस्थान के...
रायपुर, 12 मई। छत्तीसगढ़ के कई जिलाें में साेमवार काे मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और विभिन्न द्रोणिकाओं के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई गई है। राजनांदगांव और बालोद में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, आंधी-तूफान और बारिश से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। प्रदेश में भीषण गर्मी के चलते लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। राजधानी रायपुर समेत बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा समेत कई अन्य जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है।
बारिश होने से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम में बदलाव होने से लोगों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर अति हल्की से हल्की वर्षा दर्ज की गई। बिलासपुर सबसे गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रा रोड में दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ इस समय 71 डिग्री पूर्वी देशांतर और 30 डिग्री उत्तरी अक्षांश पर, लगभग 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है। रायपुर में आज आकाश आंशिक मेघमय रहने तथा गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिन में पारा 42°C के आसपास रहने की संभावना है।
