Aaj ka Panchang 23 October 2026: पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें, नोट कर लें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 23 October 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 23 October 2026:...
Spread the love23 October 2026 Rashifal: आज के...
Spread the love इस त्यौहार के माहौल में,...
इंदौर में मॉक ड्रिल जागरूकता कार्यक्रम, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी देंगे प्रशिक्षण
7 मई को सुबह 8:30 बजे छप्पन पर होगा आयोजन
इंदौर, 6 मई 2025। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में सुरक्षा सतर्कता बढ़ा दी गई है। 1971 के बाद पहली बार भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा 7 मई को पूरे देश के 244 जिलों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य नागरिकों और प्रशासन की तत्काल प्रतिक्रिया क्षमता को परखना और मजबूत करना है। इसी कड़ी में इंदौर के प्रसिद्ध एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में 7 मई को छप्पन दुकान क्षेत्र पर एक विशेष मॉक ड्रिल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 8:30 बजे शुरू होगा, जिसमें नागरिकों को आपदा प्रबंधन, आतंकी हमलों जैसी आपात स्थितियों और सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के महत्व की जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम में सेवानिवृत सैन्य अधिकारी मेजर जनरल (डॉ.) राजेश चाबा (सेना मेडल, सेवानिवृत्त), ब्रिगेडियर सौरभ जैन और लेफ्टिनेंट कर्नल आशीष मंगरुलकर की मौजूदगी रहेगी। ये तीनों अधिकारी नागरिकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देंगे, जिससे वे आपातकालीन परिस्थितियों में सटीक और सुरक्षित प्रतिक्रिया देना सीख सकें। कार्यक्रम स्थल पर ब्लैकआउट, सायरन और आपदा प्रतिक्रिया गतिविधियों का डेमोंस्ट्रेशन भी किया जाएगा।
एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. संदीप जुल्का ने कहा, “अंग्रेजी का एक प्रसिद्ध सुविचार है – यह मत पूछो कि देश ने तुम्हारे लिए क्या किया, बल्कि यह सोचो कि तुमने देश के लिए क्या किया। यह समय एकजुट होकर जिम्मेदारी निभाने का है। हमें केवल प्रशासन पर निर्भर नहीं रहना चाहिए; प्रत्येक नागरिक की जागरूकता और तैयारी भी बेहद महत्वपूर्ण है। इस कार्यक्रम में हम सरल भाषा और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से नागरिकों को प्रशिक्षित करेंगे कि मॉक ड्रिल के दौरान अपनी और दूसरों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करें। इंदौरवासियों से अपील है कि वे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सहभागिता कर अपने परिवार, मोहल्ले और देश की सुरक्षा में योगदान दें।
हमारी इस पहल में छप्पन दुकान व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री गुंजन शर्मा, सॉफ्टविज़न कॉलेज के डायरेक्टर श्री नीरज देसाई एवं एक्रोपोलिस कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. एके सोजतिया का विशेष योगदान है।”
