इंदौर के सबसे बड़े गरबा आयोजनों में शामिल होगा ‘ढोली तारा 5.0’, दोगुने क्षेत्र में सजेगा गरबा का भव्य मंच
Spread the loveइंदौर। नवरात्रि के रंग में रंगने...
Spread the loveइंदौर। नवरात्रि के रंग में रंगने...
Spread the loveलॉन्च ऑफर- जीरो लॉगिन फीस और...
Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा...
गुवाहाटी, 03 जून । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा को फोन कर असम में आई बाढ़ को लेकर बातचीत की। मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने मंगलवार काे सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि कुछ समय पहले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम में बाढ़ की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए मुझे फोन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि, मैंने उन्हें बताया कि किस तरह असम और आस-पास के राज्यों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ आई है और इससे कई लोगों की जान पर असर पड़ा है। मैंने उन्हें राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत अभियान के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने चिंता व्यक्त की और हमारे राहत और पुनर्वास प्रयासों के लिए केंद्र सरकार की ओर से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। कहा है कि असम के लोगों के लिए उनके मार्गदर्शन और अटूट समर्थन के लिए मैं आभारी हूं।
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री मंगलवार सुबह बराक घाटी के कछार जिले में आई बाढ़ का जायजा लेने के लिए पहुंचे हैं। वहीं, दूसरी ओर मुख्यमंत्री सोमवार को उपरी असम के लखीमपुर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर प्रभावितों को सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया था।——————–
