छत्तीसगढ़ महिला आयोग में आज और कल जनसुनवाई, पीड़ित महिलाओं की शिकायतों पर होगी सुनवाई
Spread the loveरायपुर.छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं...
Spread the loveरायपुर.छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं...
Spread the loveभिलाई। भिलाई में पावर हाउस ओवरब्रिज...
Spread the love अगले चार दिन बदला रहेगा...
बालोद, 3 मई । जिले के तांदुला डेम में डूबे एक मछुआरे का शव आज सुबह उतराता हुआ मिला है। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उल्लेखनीय है कि, तांदुला डेम में सभी मछुआरे गुरुवार को मछली पकड़ने के लिए गए हुए थे। इनके साथ सोमन भी जाल बिछा रहा था, तभी अचानक मौसम ने बदला और तेज आंधी-तूफान के कारण डोंगा डेम में पलट गई और मछुआरा की पानी में डूबकर मौत हो गई। 36 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाने के बाद लापता मछुआरे सोमन निषाद का शव उतराता हुआ मिला है।
बालोद थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बोरिद सोमन निषाद (48 वर्ष) रोज की तरह गुरुवार को मछली पकड़ने तांदुला डेम में गया था, लेकिन तेज हवाओं और मौसम की खराबी के बाद वह लौटकर नहीं आया। जबकि अन्य मछुवारे वापस घर आ गए। स्थानीय ग्रामीणों को जब उसकी नाव और मछली पकड़ने का जाल किनारे पर लावारिस हालत में मिले, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। लगातार गोताखोरों की टीम खोजबीन में जुटी हुई थी। आज सुबह डेम में उतराती लाश को बाहर निकालकर एसडीआरएफ ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
