ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या, इतने नए जजों की नियुक्ति को मिली मंजूरी…
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
कोरिया, 3 मई । सुशासन तिहार के प्रथम चरण (08 से 11 अप्रैल 2025) में प्राप्त आवेदनों के द्वितीय चरण में गुणवत्तापूर्ण निराकरण के पश्चात अब तृतीय चरण में 5 मई से 31 मई 2025 तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
जिले के विकासखंड बैकुण्ठपुर एवं सोनहत के साथ तीनों नगरीय निकाय बैकुण्ठपुर, शिवपुर-चरचा और पटना में शिविर आयोजित करने हेतु जिला एवं खंड स्तरीय नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, जिला स्तरीय नोडल अधिकारी होंगे जबकि दीपिका नेताम, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बैकुण्ठपुर, राकेश साहू, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) सोनहत, खंड स्तरीय अधिकारी होंगे। सहायक नोडल अधिकारियों में संबंधित जनपद पंचायतों के सीईओ व तकनीकी सहायक शामिल हैं।
समाधान शिविर की प्रमुख तिथियाँ व स्थल : 5 मई को बंजारीडांड, 07 मई को तोलगा, 09 मई को पोंडी, 10 मई को कटगोड़ी,14 मई को छिंदिया, 16 मई को टेंगनी, 17 मई को अकलासरई, 19 मई को फुलपुर, 21 मई को मनसुख, 23 मई को रामगढ़, 26 मई को मोदीपारा, 28 मई को बुडार, 30 मई को सालगवाकला तथा 31 मई को जमगहना में समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शामिल क्लस्टर ग्राम पंचायतों के लिए तकनीकी सहायक, प्रभारी अधिकारी व संबंधित विभागों के प्रतिनिधि नियुक्त किए गए हैं।
इसी तरह पटना नगर पंचायत के मिनी स्टेडियम में 8 मई, नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा के सामुदायिक भवन में 15 मई तथा नगर पालिका परिषद, बैकुण्ठपुर के मानस भवन में 22 मई को समाधान शिविर का आयोजन होगा। नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर के लिए संजय दुबे, नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा के लिए वशिष्ठ कुमार ओझा तथा नगर पंचायत पटना के लिए सिकन्दर सिदार को सहायक नोडल अधिकारी व शिविर प्रभारी बनाया गया है।
समाधान शिविर स्थल पर जनप्रतिनिधि व आम नागरिकों की उपस्थिति में सम्बंधित अधिकारियों द्वारा समाधान तिहार में प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्यवाही के बारे में जानकारी दी जाएगी।
