संसाधनों की कमी अब पढ़ाई में बाधा न बने, इसी सोच के साथ शुरू हुई ‘संभव’ पहल
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love*मुंबई*कोमल नाहटा अब ज़ी स्टूडियोज़ के...
Spread the loveमुंबई, हिंदी सिनेमा हाल के समय...
बलरामपुर, 3 मई । बलरामपुर जिले के राजपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करने के आरोपित को गिरफ्तार कर शुक्रवार देर शाम न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस के द्वारा देर शाम जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पीड़िता ने गुरुवार को राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उसने बताया कि आरोपित विजय यादव ने वर्ष 2023 से लेकर 24 फरवरी 2025 तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है और अब शादी करने से इनकार कर रहा है। पीड़िता की शिकायत पर राजपुर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच में जुट गई। जांच के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर राजपुर थाना प्रभारी चंदन सिंह के नेतृत्व में आरोपित की गिरफ्तारी के लिए एक टीम तैयार की गई।
मुखबिर की सूचना पर तत्काल दबिश देकर आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ में आरोपित ने जुर्म कबूल किया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार देर शाम आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी राजपुर निरीक्षक कुमार चंदन सिंह, सउनि प्रकाश तिर्की, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र ध्रुव, आरक्षक नरेन्द्र कश्यप, लखेश्वर पैकरा, अमृत सिंह, नरेश तिर्की, सुनील तिर्की तथा सैनिक संजय यादव सक्रिय रहे।
