फिल्मों के कारोबार में तेजी से आगे बढ़ने के लिए ‘ज़ी’ ने बदली अपनी रणनीति, अनुभवी कोमल नाहटा को बनाया क्रिएटिव डायरेक्टर
Spread the love*मुंबई*कोमल नाहटा अब ज़ी स्टूडियोज़ के...
Spread the love*मुंबई*कोमल नाहटा अब ज़ी स्टूडियोज़ के...
Spread the loveमुंबई, हिंदी सिनेमा हाल के समय...
Spread the loveमुंबई **स्टोरी टीवी की ‘प्रेमकथा’, जिसमें...
बलरामपुर, 3 मई । बलरामपुर जिले में सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदन के निराकरण को लेकर आंगनबाड़ी भवन बनाने के लिए भूमि सीमांकन करने गए राजस्व हल्का पटवारी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद अनुभाग के सभी पटवारी ने सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर मामले में शिकायत दर्ज कराई है और पटवारी के साथ मारपीट करने वाले आरोपितों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार देर शाम केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के द्वारा शुक्रवार देर रात जारी विज्ञप्ति के अनुसार, बलरामपुर जिले में शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। जिसके तहत जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत जाटों में सुशासन तिहार में नवीन आंगनवाड़ी भवन निर्माण के लिए आवेदन प्राप्त हुआ था। जिसके लिए भूमि चिन्हांकन के लिए हल्का पटवारी राजस्व सोमेश्वर सिंह, यात्रा पंचायत के सरपंच सहित ग्रामीणों की उपस्थिति में शुक्रवार को शासकीय जमीन का चिन्हांकन करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उक्त जमीन पर काबिज दुबराज सिंह एवं उसका लड़का नंद सिंह ने पटवारी के ऊपर ईंट से हमला कर दिया। पटवारी किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला।
इसके बाद मामला तुल पकड़ लिया। पटवारी संघ ने इस घटना की घोर निंदा की और घटना को लेकर सिटी कोतवाली पहुंचकर केस दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के साथ साथ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज आरोपित दुबराज सिंह और नन्द सिंह को गिरफ्तार कर देर शाम न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
