संसाधनों की कमी अब पढ़ाई में बाधा न बने, इसी सोच के साथ शुरू हुई ‘संभव’ पहल
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love*मुंबई*कोमल नाहटा अब ज़ी स्टूडियोज़ के...
Spread the loveमुंबई, हिंदी सिनेमा हाल के समय...
बलरामपुर, 12 अप्रैल – जिले के कुसमी पुलिस ने नाबालिग लड़की से दो साल से लगातार यौन शोषण करने वाले आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के द्वारा शनिवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पीड़िता की मां ने गुरुवार को कुसमी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि कुसमी के कुम्हारपारा निवासी बीरबल प्रजापति नाबालिग बेटी के साथ बातचीत करता था। इसी दौरान उसकी दोस्ती हाे गई। बातचीत से बात आगे बढ़ने लगी और रात्रि में चोरी चुपके मेरी नाबालिग बेटी से मिलने आता था, साथ में सोता और जबरन बेटी के साथ यौन शोषण करता था।
पीड़िता की मां ने आवेदन में बताया कि आरोपित ने लगभग दो वर्षों तक मेरी बेटी के साथ यौन शोषण किया और यह बात किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी देता था। लिखित शिकायत पर कुसमी पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में जुट गई। इसी दौरान पुलिस ने आरोपित बीरबल प्रजापति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें आरोपित ने जुर्म कबूल किया। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर शुक्रवार काे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल दाखिल कर दिया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी ललित यादव, उप निरीक्षक डाकेश्वर सिंह, मूलधर पैकरा, हेमंत तिर्की, फूलसाय पावले का सराहनीय योगदान रहा।
