CG- हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप
Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में...
Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में...
Spread the loveभिलाई : छत्तीसगढ़ के भिलाई में...
Spread the love00 31 दिसंबर तक पात्र लोगों...
रायपुर, 12 अप्रैल । दुर्ग में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में कांग्रेस 18 से 21 अप्रैल तक न्याय यात्रा का आयाेजन करने की घाेषणा की है। इस पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने शनिवार काे कांग्रेस पर न्याय यात्रा के जरिए राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह पीड़ित परिवार को शर्मिंदा करने जैसा है। कांग्रेस क्या करना चाह रही है, यह हमारी समझ से परे है।
उल्लेखनीय है कि इस मामले को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में 18 से 21 अप्रैल को दुर्ग से रायपुर तक न्याय यात्रा निकालने और 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने की घाेषणा की है। इसके साथ ही मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। शुक्रवार काे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने घटना को लेकर कहा था कि नवरात्रि के समय जब पूरे देश में कन्याभोजन हो रहा था, तब छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक मासूम बच्ची के साथ अनाचार हो गया और उसकी हत्या हो गयी। राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद बेटियां, बहनें, मातायें सुरक्षित नहीं हैं। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को कानून की चिंता नहीं है, रोज हत्याएं, लूट, बलात्कार हो रहे है।
