मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
Spread the loveरिटेंशन और थर्ड पार्टी श्रेणी के...
Spread the loveरिटेंशन और थर्ड पार्टी श्रेणी के...
Spread the loveविकसित भारत के संकल्प के साथ...
Spread the loveरायपुर, / केंद्रीय गृह एवं सहकारिता...
बलरामपुर, 12 अप्रैल नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाले आरोपित को रामचंद्रपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने न्यायालय में पेश कर उसे जेल दाखिल कर दिया है।
पुलिस के द्वारा शनिवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पीड़ित ने शुक्रवार को रामचंद्रपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने बताया कि नाबालिग लड़की के साथ आरोपित ओमप्रकाश यादव (21 वर्ष) ग्राम धरमी निवासी के द्वारा 10 दिसंबर 2024 से शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया है। जब शादी करने की बात कही तो इनकार कर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
शिकायत पर रामचंद्रपुर पुलिस अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुट गई। रिपोर्ट दर्ज होने के चंद घंटे के अंदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित ओमप्रकाश गुप्ता को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर बीते शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल दाखिल कर दिया गया है।
