ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस: श्रम सुविधा 2.0 और सामाजिक सुरक्षा संहिता से भारत में कॉर्पोरेट अनुपालन में आएगा बड़ा बदलाव
Spread the loveनई दिल्ली: भारत का कॉर्पोरेट अनुपालन...
Spread the loveनई दिल्ली: भारत का कॉर्पोरेट अनुपालन...
Spread the love ग्लोबल प्रेसिडेंट और सीईओ माइकल...
Spread the loveइंदौर। कहते हैं प्रतिभा उम्र की...
नई दिल्ली, 11 अप्रैल । केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा शुक्रवार को ओडिशा में एक विशेष कार्यक्रम में आयुष्मान भारत पीएम-जेएवाई और गोपबंधु जन आरोग्य योजना के लाभों को मिलाकर नए एकीकृत आयुष्मान कार्ड के वितरण का उद्घाटन करेंगे।
आज अपराह्न तीन बजे कटक के बालीजात्रा ग्राउंड में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक कल्याण पर केंद्रित आयुष्मान वय वंदना योजना का भी शुभारंभ किया जाएगा। इस एकीकृत पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा की सुलभता को बढ़ाना, वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना और राज्य में समग्र स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है।
