Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ और कर्क राशि को मिलेगा लाभ, जानिए आज का राशिफल
Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 31 अक्टूबर...
Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 31 अक्टूबर...
Spread the loveइंदौर। वाणी साहित्य उत्सव के मंच...
Spread the love निःशुल्क स्वास्थ्य एवं शिक्षा, किसानों...
इंदौर – इंदौर में विजयनगर चौराहा स्थित श्री ग्वाल भैरव कालका माता मंदिर इस बार चैत्र नवरात्रि में एक महामाई का दरबार एक अद्भुत रूप में नज़र आएगा। मंदिर प्रांगण को किले की आकृति में दर्शाया जाएगा, जो दर्शकों को एक अनूठा अनुभव प्रदान करेगा। मंदिर के मुख्य पुजारी राहुल यादव जी ने बताया कि इस किलेनुमा आकृति में हिंदुत्व के रक्षक, महान शौर्यवीर योद्धाओं की वीर गाथाओं का सजीव चित्रण किया जाएगा। नवरात्रि के दौरान मंदिर आने वाले श्रद्धालु इन योद्धाओं के बलिदान और वीरता से परिचित हो सकेंगे। यह प्रयास न केवल मंदिर की सुंदरता को बढ़ाएगा बल्कि युवाओं को अपनी संस्कृति और इतिहास से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जनकल्याण हेतु सवा लाख काली चालीसा पाठ का दिव्य अनुष्ठान किया जा रहा है, जिसमें आप सभी भक्तगण अपनी सहभागिता प्रदान करें
आप सभी भक्तगण अपनी यथाशक्ति के अनुसार मंदिर प्राग्रंण में बैठकर काली चालीसा का पाठ कर सकते हैं
काली चालीसा के पाठ से मनुष्य को भाई से मुक्ति शत्रु पर विजय रोगों का नाश एवं सुख समृद्धि प्राप्त होती है
