रामकृष्ण बाग में मां भगवती की आराधना, अष्टमी पर सुंदरकांड का आयोजन
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Spread the love जल संरक्षण की शपथ10 दिवसीय...
Spread the love उज्जैन से अयोध्या-ओरछा तक मंदिरों...
नई दिल्ली, 20 मार्च । राज्यसभा की कार्यवाही आज तीसरी बार अपराह्न 02 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पूर्व आज सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक और उसके बाद अपराह्न 12.15 बजे तक के लिए स्थगित की गई थी।
सभापति जगदीप धनखड़ ने आज पूर्वाह्न 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने पर पटल पर दस्तावेज रखे जाने की कार्रवाई पूरी की। उसके तुरंत बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करने का ऐलान कर दिया।
इससे पहले आज सुबह द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के सांसदों ने परिसीमन के मुद्दे पर संसद के बाहर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने टी-शर्ट पहन रखी थी, जिस पर जो कुछ लिखा गया था, उसे आपत्तिजनक माना गया। राज्यसभा सदस्य तिरुचि शिवा, गिरिराजन और एंथीयुर पी. सेल्सवाराज समेत कई सांसदों ने वही टी-शर्ट पहन रखी थी।
राज्यसभा के सभापति धनखड़ ने कहा कि आज इससे पहले जो कुछ यहां हुआ, वह अनुचित था। इस पर चर्चा के लिए उन्होंने नेता सदन, नेता विपक्ष और अन्य पार्टियों के फ्लोर लीडर्स को अपने चैंबर में चर्चा के लिए बुलाया और इसके साथ ही उन्होंने दोपहर 12 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित करने का ऐलान कर दिया। उसके बाद क्रमश: 12 बजे और 02 बजे उपसभापति हरिवंश आए और दोनों बार सदन की कार्यवाही स्थगित करने का ऐलान कर चले गए, क्योंकि डीएमके सदस्यों ने वह टी-शर्ट उस समय भी पहन रखी थी।
उल्लेखनीय है कि संसद के अंदर किसी भी तरह का बैनर पोस्टर तथा प्ले कार्ड वगैरह प्रदर्शित करने पर पहले से ही मनाही है।
