इंदौर-
सिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल क्र. 2 विजयनगर में कार्यरत वरिष्ठ प्राचार्य डॉ. मधुकर पवार को उनकी सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई का कार्यक्रम सिका एजुकेशनल ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारीगण तथा संस्थान के समस्त सदस्यों के मध्य संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। वरिष्ठ प्राचार्य डॉ. मधुकर पवार तथा श्रीमती उषा पवार महोदया का पुष्प गुच्छ से स्वागत श्रीमती सुजा मैथ्यू द्वारा किया। डॉ. वी गणेशन ने तथा श्री वी. एस. मणी महोदय ने अपने उद्बोधन में डॉ. पवार की अनुशासनप्रियता,समर्पणशीलता और कर्मठता जैसे गुणों की प्रसंशा की।इस अवसर पर प्राचार्य त्रय सिका संस्थान तथा श्रीमती एस . कलावती प्र. अध्यापिका सिका 54 ने अपने उद्बोधन में डॉ. मधुकर पवार की कार्य प्रणाली तथा कार्यशैली पर प्रकाश डाला।सिका विद्यालय के शिक्षक समूह तथा श्री अमित शिंदे ने गीत की प्रस्तुति द्वारा वातावरण में समा बांध दिया। श्री पी. बाबुजी ने डॉ. पवार के नम्रता पूर्ण कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. मधुकर पवार को भेंट स्वरूप शाल, श्रीफल तथा उपहार क्रमशः श्री एस. एम. अय्यर, श्री एन. रविचंद्रन एस एम सी सदस्य, श्री कार्तिक शास्त्री ट्रेजरार ट्रस्टी तथा प्रशस्ति-पत्र श्रीमती पद्मिनी खजांची, अध्यक्ष सिका एजुकेशनल ट्रस्ट के द्वारा प्रदान किए गए। श्रीमती पद्मिनी खजांची, अध्यक्ष सिका एजुकेशनल ट्रस्ट ने डॉ. मधुकर पवार के 30 वर्षों की सफलतम यात्रा का वर्णन करते हुए पवार महोदय के द्वारा किए गए कार्यों की भूरि- भूरि प्रसंशा की और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। डॉ. मधुकर पवार ने अपने विदाई समारोह को ‘हिस्टोरिकल फेयरवेल’ की संज्ञा देते हुए शाला में व्यतीत की गई अपनी मधुर स्मृतियों को अपने उद्बोधन में साझा किया और अगले 40 वर्षों तक अपने आप को कार्य में संलग्न रखने की अपनी इच्छा को व्यक्त किया।कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन श्रीमती भुवना गणेशन उप प्रधानाध्यापिका ने किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती लतिका पाण्डेय के द्वारा संपन्न हुआ।
