मेगा ड्राइव के तहत हरदी ग्राम में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 900 से अधिक ग्रामीणों को मिला शासकीय योजनाओं का लाभ
Spread the loveसागर, 23 अक्टूबर 2026 मध्यप्रदेश राज्य...
Spread the loveसागर, 23 अक्टूबर 2026 मध्यप्रदेश राज्य...
Spread the loveरायपुर। मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन...
Spread the love0 जनजातीय समाज को केवल वोट...
नई दिल्ली, 23 फ़रवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में मोटापे के बढ़ते प्रभाव को कम करने के लिए देशवासियों से अपने खाद्य तेल उपयोग में 10 प्रतिशत कम करने की अपील की।
‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम में मोटापे के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी ने प्रख्यात खिलाड़ियों और विशेषज्ञों के मैसेज भी सुनाए। उन्होंने इसके माध्यम से लोगों को जागरुक रहते हुए स्वास्थ्यवर्धक आहार अपनाने और जीवन को बेहतर बनाने का संदेश किया।
उन्होंने कार्यक्रम के बाद 10 लोगों को खाद्य तेल में कटौती का चैलेंज देने की बात भी कही। चैलेंज एक तरीका है, जिसके माध्यम से सोशल मीडिया में पहले भी प्रधानमंत्री जागरुकता का अभियान चला चुके हैं।
