अजय देवगन और आदित्य रॉय कपूर समेत रकुल-अर्जुन ने की नए टैलेंट की सराहना ‘पहला प्यार दूसरी बार’ को मिला बॉलीवुड सितारों का प्यार
Spread the loveलव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा...
Spread the loveलव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा...
Spread the love भोपाल, 26 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love गुना, 25 अक्टूबर । मध्य...
बीएचयू में काशी तमिल संगमम के अकादमिक सत्र में हुए शामिल
वाराणसी, 23 फरवरी । विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 50 देशों के डेलीगेट्स के साथ रविवार को वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विदेश मंत्री और राजदूतों का मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा, जिलाधिकारी एस. राजलिंगम सहित भाजपा के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच विदेशमंत्री और डेलीगेट्स काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर स्थित ओंकार नाथ ठाकुर सभागार में आयोजित काशी तमिल संगमम के तीसरे संस्करण में शामिल हुए। सभागार में विदेश मंत्री और राजदूत आईआईटी बीएचयू के छात्रों औऱ शिक्षकों से भी संवाद करेंगे। विदेश मंत्री, राजदूतों के साथ आईआईटी बीएचयू सहित परिसर में विभिन्न प्रतिष्ठानों का भ्रमण करेंगे। इसके बाद वे मेहमानों के साथ ऐतिहासिक सारनाथ में संग्रहालय, बौध मंदिर औऱ उत्खनन स्थल पर सभी जाएंगे। भ्रमण के पश्चात बाबतपुर एय़रपोर्ट लौटेंगे। यहां से शाम पांच बजे विशेष विमान से दिल्ली चले जाएंगे। विदेश मंत्री और विदेशी राजदूतों की अगवानी के लिए प्रदेश सरकार के ऊर्जा और नगर विकास मंत्री एके शर्मा रात में ही शहर में आ गए थे।
