CG- हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप
Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में...
Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में...
Spread the loveभिलाई : छत्तीसगढ़ के भिलाई में...
Spread the love00 31 दिसंबर तक पात्र लोगों...
हैदराबाद, 23 अक्टूबर । तेलंगाना के हैदराबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंडिया के एक विमान की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। मुंबई जा रही उड़ान एआई 417 में टेकऑफ के महज पांच मिनट बाद तकनीकी खराबी सामने आई। स्थिति को भांपते हुए पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को सूचना दी और विमान को वापस हैदराबाद एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया। विमान में सवार सभी 109 यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, शमशाबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मुंबई के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की उड़ान एआई 417 में टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद तकनीकी समस्या सामने आई। विमान के उड़ान भरने के लगभग पांच मिनट बाद पायलट को खराबी का पता चला। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तत्काल एटीसी से संपर्क किया और आपात स्थिति की जानकारी दी। इसके बाद विमान को वापस हैदराबाद की ओर मोड़ने का फैसला लिया गया।
एटीसी के निर्देशों और मार्गदर्शन के बीच पायलट ने विमान को सुरक्षित वापस लाने की प्रक्रिया पूरी की। कुछ ही देर बाद विमान की हैदराबाद एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। विमान के सुरक्षित उतरने के बाद यात्रियों और एयरपोर्ट अधिकारियों ने राहत की सांस ली। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।
विमान के सुरक्षित उतरने के बाद तकनीकी विशेषज्ञों ने खराबी का पता लगाने के लिए उसकी जांच शुरू कर दी है। फिलहाल तकनीकी समस्या के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है।
एयर इंडिया प्रबंधन की ओर से प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है, ताकि उन्हें मुंबई पहुंचने में होने वाली असुविधा को कम किया जा सके। इस घटना में राहत की सबसे बड़ी बात यह रही कि विमान में सवार सभी 109 यात्री सुरक्षित हैं।
