BREAKING: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान
Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के किसानों के...
Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के किसानों के...
Spread the loveरायपुर। भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी बनने...
Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के...
सागर, 23 अक्टूबर 2026 मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं प्रधान जिला न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सागर के निर्देशानुसार शासन एवं नालसा की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मेगा ड्राइव अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में तहसील गढ़ाकोटा के हरदी ग्राम को आदर्श ग्राम बनाने के उद्देश्य से चिह्नित किया गया। अभियान के अंतर्गत संचालित योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की समीक्षा, उनसे संवाद तथा विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर की सदस्य सचिव सुश्री सुमन श्रीवास्तव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सागर के अध्यक्ष श्री महेश कुमार शर्मा, अतिरिक्त सचिव श्री अरविन्द श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती नेहा बंसल, जिला रजिस्ट्रार श्री प्रीत बंसल तथा जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती दिव्या भलावी उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त गढ़ाकोटा के सिविल जज एवं तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष श्री अम्बर श्रीवास्तव, तहसीलदार श्रीमती संगीता सिंह, पैरालीगल वॉलिंटियर श्री उमेश तिवारी, श्री यूनिस खान, श्री देवेन्द्र कुर्मी, श्री निर्मल कुर्मी, ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।हितग्राहियों से संवाद कर समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देशकार्यक्रम के दौरान सदस्य सचिव सुश्री सुमन श्रीवास्तव ने मेगा ड्राइव के अंतर्गत विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से संवाद किया। उन्होंने ग्रामवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता की उपलब्धता एवं उसके लाभों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।900 से अधिक ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का लाभप्रधान जिला न्यायाधीश श्री महेश कुमार शर्मा ने बताया कि मेगा ड्राइव के अंतर्गत 25 अगस्त 2026 से 23 अक्टूबर 2026 तक आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से 900 से अधिक ग्रामवासियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया है। इनमें संबल कार्ड, आयुष्मान योजना, आधार कार्ड, सुकन्या योजना, ई-श्रम, दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन सहित शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने ग्रामीणों को मध्यस्थता योजना के लाभों और इसकी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक किया।स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपीलसिविल जज श्री अम्बर श्रीवास्तव ने ग्रामवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि दवाओं का सेवन चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार ही करना चाहिए। कार्यक्रम का उद्देश्य शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना, उनकी समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करना तथा ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता और मध्यस्थता प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना रहा।
