जहां लघु उद्योग के क्षेत्र में बैंक की सहायता पाने के इच्छुक उद्यमियों ने पहुंचकर बैंक की योजनाओं की जानकारी ली।
कार्यक्रम में पात्र ग्राहकों को एक करोड़ रुपए तक के लोन की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई।
इंदौर – इंदौर में एसोसिशन ऑफ़ इंडस्ट्रीज के पोलोग्राउंड स्थित भवन में आयोजित बैंक के आउटरीच कार्यक्रम का शुभारंभ एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश मेहता और सचिव तरुण व्यास ने किया। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक एस एस मंडलोई और बैंक के प्रधान कार्यालय दिल्ली से विशेष रूप से इंदौर आए महाप्रबंधक आर आर मिश्रा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस आयोजन में उद्यमियों को योजनाओं और उत्पादों की जानकारी देने हेतु विभिन्न स्टॉल्स भी लगाए गए थे। मंडल प्रमुख सिद्धार्थ अधिकारी ने उपस्थित उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि इंदौर प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी है यहां बड़ी संख्या में लघु उद्योग और स्टार्ट अप की शुरुआत हो रही है जो देश और प्रदेश के आर्थिक विकास में सहायक सिद्ध हो रहें हैं। बैंक इन उद्योगों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में सरकार की ओर से अपनी भूमिका निभा रहें हैं। बैंक द्वारा लघु उद्योगों को लोन देने की प्रक्रिया अब बहुत ही सरल हो गई है। उद्यमियों को अब बैंक में अपने आवश्यकता के लिए चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है पोर्टल के माध्यम से अपलाई करें और एक हफ्ते के अंदर लोन स्वीकृत किए जा रहे है। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक मंडलोई जी ने उपस्थित उद्यमियों से आग्रह किया कि वे सरकार की पी एम ई जी पी योजना के अंतर्गत बैंकों से लोन ले कर उस पर अनुदान भी प्राप्त कर सकते हैं।
बैंक की योजनाओं के बारे में जानकारी उच्च अधिकारियों द्वारा दी गई साथ ही उद्यमियों के सुझाव भी प्राप्त किए।
प्रधान कार्यालय से पधारे महाप्रबंधक आर आर मिश्रा ने भी संबोधित किया और कहा कि पंजाब नैशनल बैंक में एम एस एम ई को लोन देने की प्रक्रिया को सरल बनाने पर निरंतर कार्य चल रहा है इसके लिए दिल्ली में बैंक का एक अलग से विभाग भी बनाया गया है जो निरंतर लघु उद्यमियों की समस्या हल करने में कार्यरत हैं । इसी का परिणाम है कि बैंक द्वारा आज देश में 100 से भी अधिक शहरों में एक साथ इस तरह के आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इंदौर मंडल में भी इंदौर , पीथमपुर और बुरहानपुर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम के अंत में रितेश पटेल ने उपस्थित अतिथियों, उद्यमियों का कार्यक्रम सफल बनाने हेतु आभार प्रकट किया।
