सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता , माओवादियों द्वारा छिपाये गए हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद
Spread the loveछत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा से लगे गढ़चिरौली जिले...
Spread the loveछत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा से लगे गढ़चिरौली जिले...
Spread the loveकवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में...
Spread the loveरायपुर। CG शिक्षक तबादला: छत्तीसगढ़ में...
नई दिल्ली, 8 फरवरी । राष्ट्रपति भवन में 22 फरवरी से रस्मी गार्डों की अदला-बदली (चेंज ऑफ गार्ड) समारोह नए प्रारूप में बैठने की क्षमता में वृद्धि के साथ आयोजित किया जाएगा।
राष्ट्रपति भवन ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 16 फरवरी को उद्घाटन कार्यक्रम की साक्षी बनेंगी।
बयान में कहा गया है कि गार्ड परिवर्तन समारोह के नए प्रारूप में लोग राष्ट्रपति भवन की पृष्ठभूमि में एक गतिशील दृश्य और संगीत प्रदर्शन देख सकते हैं। समारोह में राष्ट्रपति के अंगरक्षक दल के सैनिकों और घोड़ों तथा सेरेमोनियल गार्ड बटालियन के सैनिकों द्वारा औपचारिक सैन्य अभ्यास का प्रदर्शन किया जाएगा, साथ ही सेरेमोनियल मिलिट्री ब्रास बैंड भी शामिल होगा।
