मध्य प्रदेश में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, 31 जिलों में बदलेगा मौसम, 29 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी
Spread the love अगले चार दिन बदला रहेगा...
Spread the love अगले चार दिन बदला रहेगा...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के...
Spread the loveरायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन...
न्यूयॉर्क (अमेरिका), 28 अक्टूबर । संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत माइक वाल्ट्ज और क्यूबा के विदेशमंत्री ब्रूनो रोड्रिग्ज पारिला के बीच मंगलवार को तीखी बहस देखने को मिली। वाल्ट्ज के भाषण के बीच ही पारिला पोडियम के पास पहुंच गए और उन पर बेईमानी का आरोप जड़ा।
यह टकराव क्यूबा के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों की निंदा करने वाले प्रस्ताव से पहले हुआ। किया जाना था। इन प्रतिबंधों को आधुनिक समय का दुनिया का सबसे लंबा आर्थिक और व्यापारिक प्रतिबंध माना जा रहा है।
एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पारिला का दावा है कि अमेरिका अन्य देशों पर दबाव डाल रहा है कि वे इन प्रतिबंधों की निंदा करने के खिलाफ वोट दें। उनका कहना है कि हाल ही में ईंधन की आपूर्ति पर लगी रोक के कारण क्यूबा की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली चरमरा गई है। इससे शिशु मृत्यु दर दोगुनी हो गई है और लाखों क्यूबाई लोगों की जान खतरे में पड़ गई है। उधर, अपने पूरे भाषण में वाल्ट्ज ने क्यूबा की सरकार को भ्रष्ट बताते हुए उस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि क्यूबा के नेता निजी द्वीपों पर रहते हैं और महंगी रोलेक्स घड़ियां पहनते हैं, जबकि देश की मुश्किलों के लिए वे दूसरों पर दोष मढ़ते हैं।
उन्होंने दिवंगत तानाशाह फिदेल कास्त्रो की एक तस्वीर लहराई, जिसमें वे दो रोलेक्स घड़ियां पहने हुए थे। हर घड़ी की कीमत लगभग 40,000 डॉलर थी। वाल्ट्ज ने कहा, “खुद क्यूबा सरकार के आंकड़ों के अनुसार, इन घड़ियों की कीमत एक आम क्यूबाई नागरिक की 55 साल की कमाई के बराबर है।” इसके बाद उन्होंने मिगुएल डियाज कैनेल की एक तस्वीर दिखाते हुए कहा, “यह सिर्फ कास्त्रो के समय से शुरू नहीं हुआ। ये क्यूबा के मौजूदा राष्ट्रपति हैं, और इन्होंने भी रोलेक्स घड़ी पहनी हुई है।”
क्यूबा के विदेशमंत्री ब्रूनो रोड्रिग्ज पारिला पोडियम के पास पहुंचे और उन पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। इस पर अमेरिकी दूत ने कड़े शब्दों में कहा, “पीछे हटिए।” वाल्ट्ज ने कहा, “उन्हें कड़वी सच्चाइयां पसंद नहीं हैं।” वाल्ट्ज ने कहा, “आप जितना चाहें उतना डराने-धमकाने आ सकते हैं। मैं आपसे कहता हूं कि इस पोडियम से पीछे हट जाएं।” इसके बाद वाल्ट्ज ने जनरल असेंबली के अध्यक्ष खलीलुर रहमान की ओर रुख किया। कहा, “अध्यक्ष महोदय, इस व्यक्ति को इस पोडियम से पीछे हटना चाहिए। वह मुझे संयुक्त राज्य अमेरिका में उस तरह से नहीं डरा सकता, जैसे वह राजनीतिक कैदियों को डराने की कोशिश करता है। मैं संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रतिनिधि हूं। पीछे हटें।”
