विकास के अगले दौर में एमवे इंडिया ने बढ़ाया स्टोर्स का दायरा, डिस्ट्रीब्यूटर्स और ग्राहकों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर
Spread the love ग्लोबल प्रेसिडेंट और सीईओ माइकल...
Spread the love ग्लोबल प्रेसिडेंट और सीईओ माइकल...
Spread the loveइंदौर। कहते हैं प्रतिभा उम्र की...
Spread the loveइंदौर। डॉ. दादू महाराज संस्थान के...
रायगढ़, 8 फ़रवरी । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में आज शनिवार सुबह 7 बजे निगम के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा रायगढ़ जाबो-2025 के तहत मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 600 से अधिक निगम कर्मचारियों द्वारा जाबो रायगढ़-2025 की थीम पर मानव श्रृंखला बनाई गई।
नगरीय निकाय में 11 फरवरी 2025 को मतदान होना है। इसके लिए जिला प्रशासन, निगम प्रशासन द्वारा लगातार मतदाता जागरुकता के तहत जाबो कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान जनसामान्य से मतदान जरूर करने और दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने की अपील की जा रही है। इसी कड़ी में आज नटवर स्कूल मैदान में जाबो रायगढ़-2025 की थीम पर मानव श्रृंखला बनाई गई। मानव श्रृंखला में 600 से अधिक निगम के कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम में निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय द्वारा सभी से मतदान जरूर करने एवं दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। मानव श्रृंखला में निगम के एसएलआरएम सेंटर सुपरवाइजर एवं स्वच्छता दीदियों की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में डिप्टी कमिश्नर सुतीक्षण यादव, सहायक अभियंता सूरज देवांगन, उप अभियंता मुन्ना ओझा, सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
