मुंगावली/माधव एक्सप्रेस (शंकरर सिंह राजपूत)
सुबह 08 बजे महर्षि जी का पंचामृत अभिषेक किया गया तत्पश्चात् हवन किया जाकर चल समारोह निकला जो की महर्षि वाल्मीकि मंदिर से प्रारम्भ होकर इमली चौराहा से बस स्टैंड होते हुए पुराना बाजार राम लीला मंच से तालाब रोड गायत्री मंदिर से पुनः वाल्मीकि मंदिर पहुंची चल समारोह में युवतियाँ साफा बांध कर एवं तलवार लेकर घोड़ों पर आरुण रही जो की आकर्षण का केंद्र रहीं विमान जी के साथ साथ बग्गी में महर्षि जी की मूर्ति ने भी लोगों को आकर्षित किया चल समारोह में जगह नगर वासियों ने सांसद के पी यादव सहित नगर के गणमान्य नागरिक भी चल समारोह में उपस्थित रहें महर्षि जी की आरती की एवं स्वागत किया जिसमे जैन समाज,सेन समाज के द्वारा पुराना बाजार में महर्षि जी की आरती की एवं साल श्री फल से भक्तों समाज जन का सम्मान किया राज्य मंत्री ब्रजेन्द्र सिंह जी के भाई भी उपस्थित रहें वाल्मीकि समाज के युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया समाज के प्रमुख जन में छुट्टन लाल पवार रामदयाल करोसिया एड.मुकेश करोसिया रामस्वरुप पवार नारायण पवार ओमप्रकाश करोसिया आदि उपस्थिति रहें



